Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC जीत के बाद ग्रेग चैपल ने राहुल द्रविड़ को दी शुभकामनाएं, पढ़ें बड़ी खबर 

T20 WC जीत के बाद ग्रेग चैपल ने राहुल द्रविड़ को दी शुभकामनाएं, पढ़ें बड़ी खबर 

Greg Chappell and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने हाल में ही समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर, कोच राहुल द्रविड़ को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड खिताब को अपने नाम कर लिया था।

साथ ही टीम इंडिया ने इस टी20 वर्ल्ड कप को जीतकर राहुल द्रविड़ को शानदार विदाई दी है, जिनका कार्यकाल हाल में ही हुए खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गया है। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। तो वहीं दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और टी20 वर्ल्ड 2022 के सेमीफाइनल तक का सफर और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की उपविजेता रही थी।

राहुल द्रविड़ को ग्रेग चैपल ने दी शुभकामनाएं

बता दें कि टीम इंडिया के साथ राहुल द्रविड़ के कोचिंग करियर को एक हाई नोट पर खत्म होने के बाद ग्रेग चैपल मिड-डे के हवाले से कहा- भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई। मैं जीत का हिस्सा बनने के लिए राहुल द्रविड़ के लिए विशेष रूप से खुश हूं।

भारतीय क्रिकेट के प्रति उनका जुनून हमेशा देखने लायक रहा है, इसलिए इस जीत की योजना का अभिन्न हिस्सा होना उनके लिए विशेष रूप से संतोषजनक होगा। यह जीत उनके लिए टीम के साथ अपना कोचिंग टाइम खत्म करने का शानदार तरीका है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में हुआ एक दौर का अंत

तो वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय टीम में एक शानदार दौर का अंत हो गया है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट करियर को विराम देने का फैसला किया है।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...