Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2024 Semifinal का शेड्यूल आया सामने, जानिए कब, कहां और किन टीमों के बीच होगा मैच

T20 वर्ल्ड कप 2024 Semifinal का शेड्यूल आया सामने जानिए कब कहां और किन टीमों के बीच होगा मैच

T20 World Cup (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत के साथ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम सामने आ गए। इसके साथ ही सेमीफ़ाइनल का शेड्यूल भी सामने आ गया। नॉकआउट मुकाबलों में भारत की भिड़ंत जहां गत चैंपियन इंग्लैंड से होनी है, वहीं पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर 8 रनों (DLS) से जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इस आर्टिकल में हम आपको आइए टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के शेड्यूल, मैच टाइमिंग और नियमों के बारे में आपको बताएंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मैच का शेड्यूल

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार 27 जून को सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए रिजर्व डे भी है। अगर मुकाबला तय समय में खत्म नहीं होता है तो यह मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा।

वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार 27 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। हालांकि आईसीसी ने इंडिया के सेमीफाइनल मैच के लिए कुछ अतिरिक्त समय जरूर रखा है। अगर बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो जाता है तो सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल के आधार पर भारत को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

सेमीफ़ाइनल 1: दक्षिण अफ़्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान, 27 जून, सुबह 6 बजे IST

सेमीफ़ाइनल 2: भारत बनाम इंग्लैंड, 27 जून, रात 8 बजे IST

दोनों सेमीफाइनल के लिए कुल 250 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध है। पहले सेमीफाइनल के लिए दिन के खेल के अंत में 60 मिनट उपलब्ध होंगे, जबकि रिजर्व डे के दिन 190 मिनट अतिरिक्त उपलब्ध होंगे। 27 जून को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए निर्धारित दिन पर अतिरिक्त 250 मिनट उपलब्ध होंगे, जबकि 29 जून को होने वाले फाइनल के लिए 30 जून को रिजर्व डे होगा।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...