Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2024: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका की जगह पक्की, श्रीलंका के लिए टूर्नामेंट हुआ खत्म!

T20 वर्ल्ड कप 2024: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका की जगह पक्की, श्रीलंका के लिए टूर्नामेंट हुआ खत्म!

South Africa (Pic Source-X)

T20 World Cup 2024 में आज के दिन का पहला मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला जाना था जो बारिश की वजह से धूल गया। इस मैच के रद्द होने के बाद साउथ अफ्रीका सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, श्रीलंका की टीम का T20 वर्ल्ड कप से सफर लगभग समाप्त हो गया है, क्योंकि टीम दो मुकाबले हार चुकी है और तीसरा मुकाबला रद्द हो गया है।

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप डी का 23वां मुकाबला श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाला था। ये मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसका फायदा साउथ अफ्रीका को हुआ और नुकसान श्रीलंका की टीम को झेलना पड़ा। साउथ अफ्रीका की टीम तीन मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी है, जबकि श्रीलंका के लिए आगे जाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं।

श्रीलंका की टीम आधिकारिक तौर पर हुई  टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

श्रीलंका को सुपर 8 में पहुंचने के लिए किसी करिश्मे की तलाश होगी। श्रीलंका की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादा से ज्यादा 3 अंक हासिल कर सकती है। अगर बांग्लादेश और नीदरलैंड मैच का नतीजा कुछ भी निकलता है तो श्रीलंका की टीम आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

श्रीलंका की टीम के सुपर 8 में पहुंचने के चांस तभी होंगे, जब ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका को छोड़कर बाकी टीमें 3 से ज्यादा अंक हासिल ना कर पाएं और नेट रन रेट श्रीलंका का सबसे ज्यादा हो। इसके अलावा बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड का मैच भी बारिश की वजह से या किसी कारनवश रद्द हो जाए। लेकिन ये क्रिकेट का खेल है और इसमें कहां रोज रोज ऐसे करिश्मे होते हैं।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अभी तक आधिकारिक तौर पर ओमान की टीम ग्रुप बी से बाहर हुई है, क्योंकि टीम तीन मुकाबले हार चुकी है। वैसे हालिया पॉइंट्स टेबल में देखें तो ग्रुप ए से इंडिया, यूएसए और पाकिस्तान में से कोई दो, ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में से कोई दो, ग्रुप सी से अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड में से कोई दो और ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका के अलावा किसी और के सुपर 8 में पहुंचने के चांस न के बराबर है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...