Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2024: विराट कोहली अगले तीन मुकाबलों में शतक जड़ सबको शांत कर देंगे: शिवम दुबे

Virat Kohli (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपने तीनों ही मैच में जीत दर्ज की है। हालांकि इस टूर्नामेंट में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

विराट कोहली ने अभी तक तीन मैच में 1 रन, 4 रन और 0 बनाया है। USA के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। सबसे हैरानी की बात यह है कि विराट कोहली अभी तक इस टूर्नामेंट में डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंचे हैं। तमाम भारतीय फैंस यही चाह रहे हैं कि आने वाले मुकाबलों में विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करें और साथ ही बड़ा स्कोर भी बनाए।

विराट कोहली के फॉर्म को लेकर उनके टीम के साथ ही शिवम दुबे ने अपना पक्ष रखा है। शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मैं विराट कोहली के बारे में बोलने वाला कौन होता हूं? अगर तीन मैच में उन्होंने रन नहीं बनाए हैं तो आने वाले तीन मुकाबलों में वो तीन शतक जरूर जड़ेंगे। इसके बाद उनके फॉर्म को लेकर कोई भी बातचीत नहीं होगी।

मैं भी अपने फॉर्म से जूझ रहा था। मैंने कभी भी अपने ऊपर कोई भी शक नहीं किया है। मुझे लगता है कि इस परिस्थिति में मैं वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकता हूं जैसा मैंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से किया है। न्यूयॉर्क स्टेडियम की पिच काफी अलग है और आपके यहां अलग तरीके से ही बल्लेबाजी करनी होगी।’

भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है

बता दें, भारत ने तीन मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उन्हें अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच कनाडा के खिलाफ 15 जून को फ्लोरिडा में खेलना है। इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है और उन्हें लंबे समय तक खामोश रखना किसी भी टीम के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। हालांकि भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उनके बाकी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और अगर विराट कोहली भी अपनी लय में वापस आ जाते हैं तो टीम इंडिया को रोकना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया

SL vs IND: Farveez Maharoof Warns Sri Lanka of Rishabh Pant Threat Ahead of Galle Test (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ (Farveez...

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...