Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप से पहले देखने को मिला हार्दिक पांड्या का कोहराम, विजय हजारे में एक ओवर में कूट दिए 34 रन 

T20 वर्ल्ड कप से पहले देखने को मिला हार्दिक पांड्या का कोहराम, विजय हजारे में एक ओवर में कूट दिए 34 रन 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले, अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या घरेलू क्रिकेट में गर्दा उड़ा रहे हैं। बता दें कि जारी विजय हजारे ट्राॅफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए एक मुकाबले में उन्होंने एक ओवर में 34 रन जड़कर अपनी कातिलाना फाॅर्म के संकेत दिए। टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक का इस तरह बल्लेबाजी करना, टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं।

बता दें कि जारी विजय हजारे ट्राॅफी एलीट ग्रुप बी में बड़ौदा और विदर्भ के बीच एक मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या ने 92 गेंदों में 8 चौके व 11 छक्कों की मदद से 133 रनों कमाल की पारी खेली।

मुकाबले के 39वें ओवर में हार्दिक ने गेंदबाज पार्थ रेखाडे के खिलाफ हाथ खोलते हुए पांच लगातार छक्के और एक चौका लगाया। पांड्या की इस तूफानी बल्लेबाजी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। साथ ही मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 68 गेंदों में अपने लिस्ट ए करियर में एक और शतक जोड़ा।

हार्दिक की पारी ने बड़ौदा को पहुंचाया मजबूत स्कोर तक

तो वहीं, मुकाबले में हार्दिक पांड्या की इस पारी की बदौलत बड़ौदा एक मजबूत स्कोर विदर्भ के सामने जीत के लिए रखने में कामयाब रही है। मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो विदर्भ ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 293 रन बनाए।

हालांकि, एक समय मैच में बड़ौदा ने महज 71 रनों के भीतर ही टाॅप ऑर्डर के पांच खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा में मदद की। हार्दिक की 133 रनों की शतकीय पारी के अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 23 और विष्णु सोलंकी ने 26 रनों का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...