Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने की उस्मान तारीक की नकल, वायरल हुई वीडियो

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter - X)
Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की नकल कर, अपने साथियों का मनोरंजन किया।

प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार ने तारिक के खास अंदाज को हूबहू दोहराया। उन्होंने रन-अप के बीच में रुकने की उनकी आदत की भी नकल की, जो उस्मान तारिक की अब क्रिकेट जगत में पहचान बन चुकी है।

इस मजेदार पल ने ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का कर दिया और खिलाड़ी हंसते नजर आए। यह दिखाता है कि बड़े मुकाबले से पहले टीम का माहौल सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव की यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें वीडियो

रोमांचक हो सकता है भारत-पाक मैच

टूर्नामेंट में दोनों टीमों की शुरुआत शानदार रही है। भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह मैच सुपर 8 में जगह पक्की करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह अगले दौर में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर लेगी।

जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरा है। उसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। 2026 संस्करण के सह-मेजबान होने के नाते टीम इंडिया अपने घरेलू समर्थकों के सामने दबदबा कायम रखना चाहेगी।

वहीं पाकिस्तान भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान को तीन जीत मिली हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ अंक तालिका के लिए अहम है, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है। फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: भारत से भिड़ने के लिए इंग्लैंड ने चुनी बेहद मजबूत टीम, 22 साल के इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह!

ENG vs IND: England name strong T20I squad for five-match series vs India (image via getty) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जुलाई 2026 में होने वाली टी20आई सीरीज के लिए...

23 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. लॉरेन बेल और मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन...

IRE vs IND 2026: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान; लोर्कन टकर बनाए गए नए कप्तान

IRE vs IND: Ireland name Lorcan Tucker as T20I captain & announce squad for India series (image via getty) आयरलैंड ने बेलफास्ट में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के...

रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल...