Skip to main content

ताजा खबर

T20 क्रिकेट में फिर बजा Kieron Pollard का डंका, बटलर को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Dethrones Jos Buttler to Reclaim All-Time T20 Run-Scoring Record (image via getty)
Kieron Pollard Dethrones Jos Buttler to Reclaim All-Time T20 Run-Scoring Record (image via getty)

Kieron Pollard most runs in T20 cricket: गुरुवार, 27 अगस्त को वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी कायरन पोलार्ड टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया। तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान, 39 वर्षीय पोलार्ड ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए जबरदस्त पारी खेली और लीडरबोर्ड पर इंग्लैंड के जॉस बटलर को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच गए।

मैच से पहले बटलर के 14,890 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पोलार्ड को 35 रनों की जरूरत थी। उन्होंने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में तूफानी 65 रन बनाए। 250 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से खेलते हुए, पोलार्ड ने 212 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए छह चौके और पांच लंबे छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के साथ ही उनके करियर के कुल रनों की संख्या 749 मैचों और 666 पारियों में 14,921 हो गई।

पहले पोलार्ड ने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर टॉप पर जगह बनाई थी, लेकिन ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान बटलर ने कुछ समय के लिए पहला स्थान हासिल कर लिया था। इस बार पोलार्ड ने जबरदस्त वापसी करते हुए न सिर्फ अपनी टॉप पोजिशन वापस हासिल की, बल्कि गेल के बाद टी20 करियर में 1,000 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए अब उनके नाम कुल 1,010 छक्के दर्ज हैं।

15,000 टी20 रन बनाने के करीब पोलार्ड

पोलार्ड क्रिकेट इतिहास में 15,000 टी20 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने से बस 79 रन दूर हैं। जैसे-जैसे सीपीएल आगे बढ़ेगा, सबकी नजरें इस अनुभवी ऑलराउंडर पर होंगी, जो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। अपने स्कोर में और रन जोड़ने का उनका अगला मौका तब आएगा जब ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स का मुकाबला बारबाडोस ट्राइडेंट्स से शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को होगा।

আরো ताजा खबर

‘मैं पूरी मेहनत कर रहा हूं’ – टीम इंडिया में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल की व्हाइट-बॉल टीमों से बाहर किए...

28 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर कड़ा बयान दिया एनडीटीवी स्पोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार ने कहा, “देखिए, मैं पूरी मेहनत...

‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास 

Moin Khan Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) ने हाल में वर्तमान पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तान के...

WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

Team India (Image Credit- BCCI/X) WTC Updated Points Table After IND vs SL 2nd Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा...