Skip to main content

ताजा खबर

Suryakumar Yadav ने दिखाया अपना नया अवतार, इंस्टा स्टोरी के जरिए मां के प्रति भी जताया प्यार

Suryakumar Yadav ने दिखाया अपना नया अवतार, इंस्टा स्टोरी के जरिए मां के प्रति भी जताया प्यार

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी Suryakumar Yadav को फैन्स खूब प्यार देते हैं, ऐसे में SKY अपने फैन्स के लिए कुछ ना कुछ लगातार अपडेट करते रहते है। दूसरी ओर वो इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, इसी कड़ी में टी20 के इस धाकड़ बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी और इंस्टा पोस्ट के जरिए खुद से जुड़ी अपडेट दी है। जो फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद आ रही है और ये तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

टी20 के कप्तान, लेकिन वनडे टीम में नहीं है जगह

एक तरफ Suryakumar Yadav को टी20 प्रारूप के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से मात दी थी लेकिन दूसरी ओर लंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए SKY का टीम में चयन नहीं हुआ था, रिपोर्ट्स की माने तो Selectors सूर्यकुमार को सिर्फ टी20 क्रिकेट में ही मौका देखना चाहते हैं और वैसे वनडे क्रिकेट में SKY कुछ ज्यादा खास भी नहीं कर पाए हैं। दूसरी अब टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों की वापसी हो गई है, ऐसे में सूर्यकुमार शायद ही वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आए भारतीय टीम से।

परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं ‘स्टाइलिश’ Suryakumar Yadav

*Suryakumar Yadav ने फैन्स के साथ कुछ खास इंस्टा स्टोरी की शेयर।
*इन इंस्टा स्टोरी में अपनी मां का जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं SKY
*साथ ही बल्लेबाज ने अपनी कुछ नई तस्वीरें भी पोस्ट की है इंस्टाग्राम पर।
*जिसमें Aalim Hakim ने इस खिलाड़ी को दिया है नया COOL हेयरकट।

कैसा लगा SKY का नया लुक आपको?

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

युवा खिलाड़ी की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव खेलेंगे

दूसरी ओर जल्द ही Buchi Babu टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है, जिसमें मुंबई टीम की कप्तानी सरफराज खान करते हुए नजर आएंगे। वहीं युवा खिलाड़ी सरफराज की कप्तानी में सूर्यकुमार यादव खेलते नजर आने वाले हैं, जहां उन्होंने सेलेक्टर्स के सामने ये टूर्नामेंट खेलने की इच्छा जताई है। वैसे Buchi Babu टूर्नामेंट की शुरूआत 15 अगस्त से होने जा रही है और इसमें कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...