Skip to main content

ताजा खबर

Suryakumar Yadav ने किया था ऐसा कमाल का काम, Best Fielder का मेडल होना था उनके ही नाम

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में Suryakumar Yadav ने जो कैच पकड़ा है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा रहा है। साथ ही SKY के उस कैच ने टीम इंडिया के लिए मैच भी बना दिया था, ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को ड्रेसिंग रूम में इस कैच को पकड़ने का इनाम भी मिला।

किसका कैच पकड़ा था Suryakumar Yadav ने?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका टीम को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी, वहीं आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या डाल रहे थे। इस आखिरी ओवर की पहली गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज David Miller ने छक्का मारने का प्रयास किया, तभी उस गेंद को Suryakumar Yadav ने बाउंड्री पार नहीं जाने दिया और  गजब अंदाज में मिलर का कैच पकड़ उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया।

Suryakumar Yadav खुद दौड़े चले आए मेडल के लिए

*फाइनल मैच के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिया गया Best Fielder का मेडल।
*वहीं इस बार Best Fielder का ये मेडल देने आए थे खुद BCCI सचिव जय शाह।
*Miller का शानदार कैच पकड़ने वाले Suryakumar Yadav को मिला मेडल।
*इस दौरान ड्रेसिंग का माहौल देखने लायक था, जमकर मचा रहे थे सभी खिलाड़ी शोर।

ड्रेसिंग रूम में कुछ इस तरह पहनाया गया Suryakumar Yadav को मेडल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब SKY का वो धाकड़ कैच भी देख लो आप सब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अब युवा टीम करेगी जिम्बाब्वे का दौरा

दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप खत्म हो गया है, लेकिन फैन्स के लिए क्रिकेट का खेल जारी रहेगा। जहां अब युवा टीम इंडिया जल्द ही जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। वहीं जिम्बाब्वे के इस दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, साथ ही रियान पराग और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों का पहली बार टीम इंडिया में चयन हुआ है। तो कई अहम खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, वहीं नितीश रेड्डी भी इस टीम का हिस्सा थे लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह शिवम दुबे ने ली है।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...