
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में Suryakumar Yadav ने जो कैच पकड़ा है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा रहा है। साथ ही SKY के उस कैच ने टीम इंडिया के लिए मैच भी बना दिया था, ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को ड्रेसिंग रूम में इस कैच को पकड़ने का इनाम भी मिला।
किसका कैच पकड़ा था Suryakumar Yadav ने?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका टीम को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी, वहीं आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या डाल रहे थे। इस आखिरी ओवर की पहली गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज David Miller ने छक्का मारने का प्रयास किया, तभी उस गेंद को Suryakumar Yadav ने बाउंड्री पार नहीं जाने दिया और गजब अंदाज में मिलर का कैच पकड़ उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया।
Suryakumar Yadav खुद दौड़े चले आए मेडल के लिए
*फाइनल मैच के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिया गया Best Fielder का मेडल।
*वहीं इस बार Best Fielder का ये मेडल देने आए थे खुद BCCI सचिव जय शाह।
*Miller का शानदार कैच पकड़ने वाले Suryakumar Yadav को मिला मेडल।
*इस दौरान ड्रेसिंग का माहौल देखने लायक था, जमकर मचा रहे थे सभी खिलाड़ी शोर।
ड्रेसिंग रूम में कुछ इस तरह पहनाया गया Suryakumar Yadav को मेडल
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
अब SKY का वो धाकड़ कैच भी देख लो आप सब
A post shared by ICC (@icc)
अब युवा टीम करेगी जिम्बाब्वे का दौरा
दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप खत्म हो गया है, लेकिन फैन्स के लिए क्रिकेट का खेल जारी रहेगा। जहां अब युवा टीम इंडिया जल्द ही जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। वहीं जिम्बाब्वे के इस दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, साथ ही रियान पराग और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों का पहली बार टीम इंडिया में चयन हुआ है। तो कई अहम खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, वहीं नितीश रेड्डी भी इस टीम का हिस्सा थे लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह शिवम दुबे ने ली है।
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

