
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav टीम इंडिया की टी20 कप्तानी शानदार तरीके से कर रहे हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। इस बीच SKY का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें टी20 कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
कप्तानी मिलने के बाद Suryakumar Yadav हो गए थे इमोशनल
Star Sports के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में एंकर ने Suryakumar Yadav से पूछा था कि टीम इंडिया की टी20 कप्तानी मिलने के बाद आपका रिएक्शन कैसा था। जिसपर SKY ने कहा कि- मेरे लिए वो काफी इमोशनल पल था, परिवार से कॉल पर बात की और एक लंबी सांस ली। आगे सूर्यकुमार ने कहा कि- फिर घर पर जश्न मनाया था, खाना बनाने में वाइफ की मदद की थी और वो स्पेशल Feeling थी। वीडियो के आखिर में SKY बोले की-वाइफ जब बोलती है, तब मैं बिरयानी भी बना देता हूं।
Suryakumar Yadav का ये वीडियो आप भी देखो
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
हार्दिक से ज्यादा Suryakumar Yadav पर जताया गया था भरोसा
*सभी को लग रहा था कि रोहित के बाद हार्दिक को टी20 की कप्तानी दी जाएगी।
*फिर अचानक Suryakumar को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बना दिया गया।
*ऐसे में उनकी कप्तानी में टीम ने साल 2024 में लगातार तीन सीरीज जीती थी।
*दूसरी ओर हार्दिक अब टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं।
पहले टी20 मैच में फ्लॉप रहे थे SKY
कोलकाता में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में हराया था, लेकिन इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फ्लॉप प्रदर्शन किया था। जहां SKY शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे, जिसके बाद कप्तान साहब को सोशल मीडिया पर जमकर Troll किया गया था और अब देखना होगा की अगले टी20 मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। वैसे टीम इंडिया ने SKY की कप्तानी में साल 2024 में बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका और साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में हराया था, इस दौरान तिलक और संजू की बल्लेबाजी सबसे ज्यादा सुपरहिट रही थी भारतीय टीम के लिए।
हाल ही में ये पोस्ट शेयर किया था कप्तान साहब ने
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज
Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती
“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!
सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

