Skip to main content

ताजा खबर

Suryakumar Yadav को सोशल मीडिया की लगी गंदी आदत, छोटी-छोटी करने लगे हैं अब शेयर

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

Suryakumar Yadav आखिरी बार 22 गज पर लंका दौरे पर दिखे थे, जहां उन्होंने टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था, उसके बाद से ये बल्लेबाज क्रिकेट से दूर है। वहीं अब SKY फिर से अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार प्रारूप काफी अलग होने वाला है।

सरफराज खान की कप्तानी में खेलेंगे Suryakumar Yadav

जी हां, Suryakumar Yadav जल्द ही सरफराज खान की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां ये खिलाड़ी मुंबई की टीम से Buchi Babu टूर्नामेंट खेलता हुआ दिखाई देगा। SKY ने काफी सालों तक घरेलू क्रिकेट खेला है, ऐसे में ये खिलाड़ी घरेलू टीम का साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहता है और वो टीम इंडिया से भी लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जता चुके हैं।

Suryakumar Yadav गजब मेहनत करते हैं बॉस

*Suryakumar Yadav ने इंस्टा स्टोरी पर अपना एक Boomerang किया शेयर।
*जिसमें SKY वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं, लिखी एक मजेदार लाइन।
*जहां इस Boomerang के ऊपर SKY ने लिखा है- आधा काम यहीं होता है।
*जल्द ही ये खिलाड़ी आपको Red Ball क्रिकेट खेलता हुआ नजर आने वाला है।

इंस्टा स्टोरी से लगी गई Suryakumar Yadav की तस्वीर

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज का ये फनी वीडियो हुआ था काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

MI की भी कप्तानी करेंगे क्या SKY?

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस साल MI टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था IPL में, जिसके बाद अब रिपोर्ट्स ये आ रही है कि IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई टीम हार्दिक और ईशान किशन को रिलीज कर सकती है। ऐसे में टीम मालिक SKY को कप्तानी देने का मन बना रहे हैं, साथ ही रोहित भी SKY की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर खबर ये भी है कि रोहित और SKY के अलावा टीम बुमराह और तिलक को भी अपने साथ रखना चाहती है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...