Skip to main content

ताजा खबर

Suryakumar Yadav के लिए भी खास है 7 जुलाई की तारीख, इसी दिन नई पारी का किया था आगाज

Suryakumar Yadav के लिए भी खास है 7 जुलाई की तारीख इसी दिन नई पारी का किया था आगाज

(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीते हफ्ते भर से ज्यादा का समय हो गया है, उसके बाद भी Suryakumar Yadav ने फाइनल में जो कैच पकड़ा था उसका वीडियो अभी तक देखा जा रहा है। SKY जहां जा रहे हैं वहां उनके कैच को लेकर ही बात होती है, इस बीच 7 जुलाई बल्लेबाज के लिए खास दिन है और उससे जुड़ा उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

कितने रन बनाए थे Suryakumar Yadav ने?

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार कैच पकड़ने के अलावा, Suryakumar Yadav ने इस टूर्नामेंट में जमकर रन भी बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से रोहित ने सबसे ज्यादा 257 बनाए थे, उसके बाद SKY सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर थे और उन्होंने उस टूर्नामेंट में टीम की तरफ से 199 रन बनाए थे। साथ ही उन्हें बेस्ट फील्डर का मेडल भी मिला था टूर्नामेंट में।

7 जुलाई क्यों खास है Suryakumar Yadav के लिए?

*धोनी के अलावा Suryakumar Yadav के लिए भी खास है 7 जुलाई की तारीख।
*आज है सूर्यकुमार की Marriage Anniversary, 2016 में Devisha से हुई थी शादी।
*SKY ने वाइफ Devisha Shetty के साथ अपनी काफी सारी तस्वीरें पोस्ट की।
*साथ ही अंग्रेजी में कैप्शन लिखा- Happy Wedding Anniversary My Love

Suryakumar Yadav का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

घर पहुंचने पर SKY का हुआ था शानदार स्वागत

दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने घर पहुंचे Suryakumar Yadav का शानदार स्वागत हुआ था, ये स्वागत उनके परिवार वालों ने किया था के। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ SKY का वेलकम किया था और फिर मां ने बल्लेबाज की आरती उतारी थी उसके बाद टीका लगाकर उनको माला पहनाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और खुद SKY ने भी सोसाइटी के लोगों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी। बाद में रोहित, यशस्वी, शिवम दुबे और सूर्यकुमार का महाराष्ट्र के सीएम ने भी सम्मान किया था, जहां हिटमैन के अलावा SKY मराठी में बात करते हुए नजर आए थे।

कुछ ऐसे हुआ था बल्लेबाज का स्वागत

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...