Skip to main content

ताजा खबर

Super 8 में पहुंचने के बाद USA के प्लेयर्स हुए इमोशनल, कुछ ऐसा था ड्रेसिंग रूम का नजारा

USA Players (Photo Source: Instagram/ICC)

यूएसए बनाम आयरलैंड वाला मैच बारिश की वजह से रद्द् होने के बाद पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया है। मेजबान अमेरिका ने इसी के साथ इतिहास रचते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है। जब 2 जून को ये टूर्नामेंट शुरू हुआ था तब शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि यूएसए सुपर 8 में पहुंचेगा। ऐसे में सुपर 8 में पहुंचने यूएसए की टीम के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

इसी बीच यूएसए की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुपर 8 में पहुंचने के बाद टीम के सभी प्लेयर्स काफी खुश और इमोशनल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी प्लेयर्स ने बताया कि, उनके और उनकी टीम के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। साथ ही में उन्होंने फैंस से यह भी वादा किया कि टीम सुपर 8 में अच्छा प्रदर्शन करके सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में USA का Super 8 तक का सफर

मेजबान अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज बड़े ही शानदार अंदाज में किया, कनाडा के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज के साथ उन्होंने टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर कर इतिहास रचा। पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत ने उनके सुपर-8 के दरवाजे खोल दिए थे।

भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया, मगर वह जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। लीग स्टेज का चौथा मुकाबला उनका आयरलैंड के खिलाफ था जो बारिश की भेंट चढ़ा। ऐसे में अब जाहिर तौर पर टीम के सभी प्लेयर्स सुपर 8 स्टेज के सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

हालांकि अमेरिकी टीम के लिए अगला दौर उतना आसान नहीं होगा। यूएसए सुपर-8 में ग्रुप-2 में है, जहां उनका सामना वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों से होगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वहां उनके प्लेयर्स किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

Shan Masood Resumes Batting Practice Ahead of England Test Series (image via X) Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में...

Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X) Hardik Pandya Gujarat Titans: खबरों के मुताबिक, स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन से पहले...

SL vs IND 2026: 3 कारण जिनसे श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारत को हरा सकता है

Srilanka Test Team (Image Credit- Twitter X) SL vs IND 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। दो मैचों की...