Skip to main content

ताजा खबर

Steve Smith Net Worth: हाल ही में ODI से संन्यास लेने वाले स्टीव स्मिथ कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक? जानिए यहां-

Steve Smith (Photo Source: Getty Images)
Steve Smith Photo Source Getty Images

Steve Smith Net Worth: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। लेकिन वहां उन्हें भारत से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आज हम आपको बताएंगे कि दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की नेट वर्थ कितनी है। वो कितने सम्पत्ति के मालिक हैं।

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया और दो वर्ल्ड कप खिताब अभियान का हिस्सा रहे हैं, जिसमें विशेष रूप से 2015 में 2023 में जीत और 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीत शामिल है। वह 2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे, उन्होंने आठ मैचों में 402 रन बनाए, जिसमें भारत के खिलाफ शतक भी शामिल है। वहीं 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप-4 में पहुंचने में कामयाब रही थी।

250 करोड़ के मालिक हैं स्टीव स्मिथ

2024 तक, स्टीव स्मिथ की कुल संपत्ति लगभग $25 मिलियन होने का अनुमान है। यह आंकड़ा क्रिकेट अनुबंधों, विज्ञापनों और निवेशों के हिसाब से ली गई है। न्यू बैलेंस, जिलेट और वीट-बिक्स जैसे ब्रांडों के साथ स्मिथ के आकर्षक सौदों ने उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो अब उनकी कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर (250 करोड़) तक पहुंच चुकी है।

स्टीव स्मिथ की कुल संपत्ति उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और व्यावसायिक कौशल का प्रमाण है। घरेलू क्रिकेट में अपने शुरुआती दिनों से लेकर दुनिया के शीर्ष क्रिकेटरों में से एक बनने तक, स्मिथ ने इतनी संपत्ति बनाई है कि उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में शुमार हैं।

संन्यास के बाद स्टीव स्मिथ ने क्या कहा

स्मिथ ने आज एक प्रेस रिलीज में कहा कि, “यह एक शानदार सफर रहा और मैंने इसके हर मिनट का आनंद लिया। बहुत सारे अद्भुत पल और अद्भुत यादें हैं। दो वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने भी इस जर्नी को शेयर किया। उन्होंने आगे कहा, “अब लोगों के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है।”

আরো ताजा खबर

‘एक दिन में 12-13 ओवर से ज्यादा नहीं’ इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड पर पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

Jasprit Bumrah (Photo Source: X)इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया की शुभमन...

बड़ी खबर! काउंंटी चैंपियनशिप में हैम्पशायर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे तिलक वर्मा 

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा, काउंटी चैंपियनशिप में हैम्पशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि...

T20I रैंकिंग: सूर्यकुमार यादव टॉप-5 से हुए बाहर, आदिल रशीद पहुंचे दूसरे स्थान पर

Suryakumar Yadav (Photo Source: BCCI)भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की आईसीसी मेन्स T20I रैंकिंग में टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। वहीं इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद...

MLC 2025: आगामी सीजन में वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)मेजर लीग क्रिकेट 2025 के आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले...