
IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad
सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। अपनी दमदार टीम के बावजूद, हैदराबाद पिछले सीजन में टॉप चार में जगह बनाने में नाकाम रही।
इस फ्रेंचाइज़ ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था और हाल ही में आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंची, जहाँ उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद शमी, जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा गया था, उन्हें मिनी-ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड कर दिया गया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की नीलामी में शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ओमकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे और क्रेंस फुलेत्रा को 30-30 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को भी 1.50 करोड़ रुपये में साइन किया। इसके अलावा, हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये, शिवम मावी को 75 लाख रुपये और जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में खरीदकर बड़े खिलाड़ी अपने साथ जोड़े।
सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल टीम:
अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कारसे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स
| खिलाड़ी | देश | भूमिका | कीमत |
| ट्रैविस हेड | ऑस्ट्रेलिया | बल्लेबाज | 14 करोड़ |
| अनिकेत वर्मा | भारत | बल्लेबाज | 30 लाख |
| स्मारा रविचंद्रन | भारत | बल्लेबाज | 30 लाख |
| ईशान किशन | भारत | विकेटकीपर | 11.25 करोड़ |
| हेनरिक क्लासेन | दक्षिण अफ्रीका | विकेटकीपर | 23 करोड़ |
| अभिषेक शर्मा | भारत | ऑलराउंडर | 14 करोड़ |
| पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | ऑलराउंडर | 18 करोड़ |
| नितीश कुमार रेड्डी | भारत | ऑलराउंडर | 6 करोड़ |
| कामिंदु मेंडिस | श्रीलंका | ऑलराउंडर | 75 लाख |
| हर्ष दुबे | भारत | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| जयदेव उनादकट | भारत | गेंदबाज | 1 करोड़ |
| हर्षल पटेल | भारत | गेंदबाज | 8 करोड़ |
| ब्रायडन कार्स | इंग्लैंड | गेंदबाज | 1 करोड़ |
| जीशान अंसारी | भारत | गेंदबाज | 40 लाख |
| ईशान मलिंगा | श्रीलंका | गेंदबाज | 1.20 करोड़ |
| शिवांग कुमार | भारत | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| सलिल अरोड़ा | भारत | विकेटकीपर | 1.50 करोड़ |
| साकिब हुसैन | भारत | गेंदबाज | 30 लाख |
| ओंकार तरमाले | भारत | गेंदबाज | 30 लाख |
| अमित कुमार | भारत | गेंदबाज | 30 लाख |
| प्रफुल हिंगे | भारत | गेंदबाज | 30 लाख |
| क्रेन्स फुलेत्रा | भारत | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| लियाम लिविंगस्टोन | इंग्लैंड | ऑलराउंडर | 13 करोड़ |
| शिवम मावी | भारत | गेंदबाज | 75 लाख |
| जैक एडवर्ड्स | ऑस्ट्रेलिया | ऑलराउंडर | 3 करोड़ |
हैदराबाद टीम की ताकत और आईपीएल 2026 के लिए बचा हुआ पर्स
| स्क्वाड की ताकत | बचा हुआ पर्स |
| भारतीय (17/25) विदेशी (8/8) | 5.45 करोड़ |
SMAT 2025: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन ने ठोका शतक
SMAT Final: फाइनल में 45 गेंदों में शतक जड़ने के साथ ही ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बना डाले ये रिकाॅर्ड
लखनऊ T20I रद्द होने के बाद BCCI सर्दियों में होने वाले मैचों की शेड्यूलिंग पर कर सकती है चर्चा
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाने वाली इटली टीम से बाहर हुए जो बर्न्स, अंदरूनी विवाद से मचा बवाल

