Skip to main content

ताजा खबर

SRH Final Squad for IPL 2025: किशन-शमी के आने के बाद और मजबूत हुई सनराइजर्स हैदराबाद, देखें फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X)

SRH Final Squad for IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आज 25 नवंबर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन के समाप्त होने के बाद, यह ऑक्शन भी खत्म हो गया। मेगा ऑक्शन में इन दो दिनों में 10 फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया।

तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रचा, तो कई स्टार खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी। स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इस ऑक्शन में 27 करोड़ में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने, तो पीयूष चावला और डेविड वाॅर्नर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

दूसरी ओर, एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी कुछ स्टार खिलाड़ियों को इस मेगा ऑक्शन में खरीदकर टीम को और ज्यादा मजबूत कर लिया है। ऑक्शन से पहले टीम ने विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतिश कुमार रेड्डी को रिटेन किया था।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में टीम ने ईशान किशन और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर, टीम को और ज्यादा मजबूत किया। इसके अलावा इस ऑक्शन में टीम ने हर्षल पटेल को 8, राहुल चाहर को 3.20 और ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी स्पिनर एडम जंपा को 2.40 करोड़ रुपए देकर टीम के साथ जोड़ा है।

IPL 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की पूरी टीम

 नाम (Name)
 रोल (Role)
 प्राइस (Price)
हेनरिक क्लासेन (R)
विकेटकीपर बल्लेबाज
23 करोड़
पैट कमिंस (R)
ऑलराउंडर
18 करोड़
अभिषेक शर्मा (R)
ऑलराउंडर
14 करोड़
ट्रैविस हेड (R)
बल्लेबाज
14 करोड़
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज
11.25 करोड़
मोहम्मद शमी
गेंदबाज
10 करोड़
हर्षल पटेल
ऑलराउंडर
8 करोड़
नीतीश कुमार रेड्डी (R)
ऑलराउंडर
6 करोड़
राहुल चहर
गेंदबाज
3.20 करोड़
अभिनव मनोहर
बल्लेबाज
3.20 करोड़
एडम जंपा
गेंदबाज
2.40 करोड़
सिमरजीत सिंह
गेंदबाज
1.50 करोड़
एहसान मलिंगा
गेंदबाज
1.20 करोड़
ब्रायडन कर्स
ऑलराउंडर
1 करोड़
जयदेव उनादकट
गेंदबाज
1 करोड़
कामिंडू मेंडिस
ऑलराउंडर
75 लाख
जीशान अंसारी
गेंदबाज
40 लाख
अनिकेत वर्मा
बल्लेबाज
30 लाख
अथर्व तायडे
बल्लेबाज
30 लाख
सचिन बेबी
बल्लेबाज
30 लाख

पर्स खर्च – 119.80 करोड़

पर्स बचा – 0.20 करोड़

खिलाड़ी खरीदे – 20/25

विदेशी खिलाड़ी – 7/8

(नोट: R- रिटेन, RTM- राइट टू मैच कार्ड)

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...