Skip to main content

ताजा खबर

SRH पांच रिटेंशन पूरे करने के लिए ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी को भी करेगी रिटेन

SRH पांच रिटेंशन पूरे करने के लिए ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी को भी करेगी रिटेन

Travis Head and Nitish Reddy

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 287 रन आरसीबी के खिलाफ बनाया था। यही नहीं SRH ने टूर्नामेंट के दौरान तीन बार 250+ का स्कोर बनाया। हालांकि, फाइनल में पहुंचने के बाद भी वह ट्रॉफी नहीं जीत सकी। खिताबी मुकाबले में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार मिली थी। एसआरएच ने 2016 में एकमात्र टाइटल जीता है।

वहीं मेगा नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने सर्वश्रेष्ठ स्क्वॉड को चुनना चाहेगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन, कप्तान पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा के रूप में अपने टॉप तीन रिटेंशन कर लिए हैं। इसके साथ ही टीम ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी को भी रिटेन करेगी।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 मे ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 15 पारियों में 567 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ नितीश रेड्डी ने भी मध्य क्रम में 11 पारियों में 142.92 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए।

अधिकतम 6 खिलाड़ी होंगे रिटेन

रिटेंशन नियमों की बात करें तो एक फ्रेंचाइजी एक अनकैप्ड खिलाड़ी सहित अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। प्रत्येक खिलाड़ी की कीमत तय की गई है और टॉप के तीन कैप्ड खिलाड़ियों को क्रमशः 18 करोड़, 14 करोड़ और 11 करोड़ रुपये मिलेंगे।

वहीं अनकैप्ड खिलाड़ी समेत अगले तीन खिलाड़ियों को क्रमश: 18 करोड़, 14 करोड़ और 4 करोड़ मिलेंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए वेतन आवंटन में टीमों को उनकी इच्छा के अनुसार लचीला होने की अनुमति देकर मूल्य निर्धारण प्रक्रिया में छूट दी है।

बता दें कि ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया है। चयनकर्ता उनमें अगले हार्दिक पांड्या की क्षमता देख रहे हैं। और नितीश ने अपनी काबिलियत दिखाई भी है। सभी फ्रेंचाइजी को अपने-अपने रिटेंशन की लिस्ट 31 अक्टूबर तक सौंपनी है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...