Skip to main content

ताजा खबर

SRH टीम ने दो खास वीडियो किए शेयर, जिसमें शमी और ईशान ने बताई अपने मन की बात

Shami And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

IPL मेगा ऑक्शन के पहले दिन SRH यानी की SunRisers Hyderabad टीम ने कई खिलाड़ियों को अपने नाम किया था, जिसमें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन और मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। वहीं इस टीम में एंट्री के बाद दोनों खिलाड़ियों का पहला रिएक्शन सामने आया है और टीम के वीडियो में दोनों ही काफी ज्यादा खुश नजर आए।

SRH टीम में आने के बाद ईशान ने क्या बोला?

SunRisers Hyderabad टीम ने IPL 2024 का फाइनल खेला था, लेकिन टीम खिताब नहीं जीत पाई थी और ऐसे में मैनेजमेंट अगले सीजन के लिए तगड़ी टीम तैयार कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने ईशान किशन, शमी सहित कई और स्टार खिलाड़ियों को अपने नाम किया है, साथ ही SRH ने शमी और ईशान से जुड़े वीडियो भी पोस्ट किए। टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो में ईशान ने कहा कि- हैलो SRH मैं इस टीम में शामिल होकर काफी खुश हूं, सभी के साथ काम करने के लिए बेताब हूं और Orange आर्मी फायर के साथ खेलेगी।

शमी ने भी दिया अपना रिएक्शन

चोट के कारण शमी IPL 2024 नहीं खेल पाए थे, वहीं अब वो अगले साल SRH टीम से ये लीग खेलेंगे और इसे लेकर उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। शमी ने कहा कि- मैं काफी खुश हूं कि SRH टीम ने मुझे ऑक्शन में चुना और मैं हैदराबाद टीम से खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। आगे शमी ने कहा कि- Orange Army के बारे में बहुत सुना है, इस बार में इस आर्मी का प्यार महसूस करूंगा।

SRH टीम ने किस-किस को अपने नाम किया?

*SRH टीम ने शमी, ईशान के अलावा हर्षल पटेल औ राहुल चाहर को खरीदा।
* Atharva, जम्पा और अभिनव मनोहर को भी हैदराबाद ने किया अपने नाम।
*CSK का हिस्सा रहे Simarjeet भी अब हैदराबाद टीम से खेलेंगे IPL 2025।
*ईशान को मिलेगा अभिषेक, हेड और हेनरिक क्लासेन का बल्लेबाजी में साथ।

ईशान किशन का ये वीडियो किया है टीम ने शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

शमी भी काफी ज्यादा खुश हैं SRH टीम मे आकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

আরো ताजा खबर

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...