Skip to main content

ताजा खबर

Social Media Trends: जाने 30 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Social Media Trends: जाने 30 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Social Media Trends

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। वहीं अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह भारत के लिए सबसे अधिक वनडे शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

मंधाना ने मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 232 वनडे मैचों में 7 शतक लगाए थे। वहीं स्मृति मंधाना ने सिर्फ 88वें मैच में ही 8 शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

वहीं आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेशन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में खबर है कि केएल राहुल व्यक्तिगत और प्रोफेशनल कारण से लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली के फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बनने की खबर है। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स से श्रेयस अय्यर के रिलीज होने की भी चर्चाएं हैं।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मीरपुर में हाल ही में समाप्त हुए पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ नौ विकेट चटकाए थे, जिसने उन्हें पहले स्थान पर पहुंचा दिया। रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए थे।

यह भी पढ़े:- IPL 2025 Retention: कब और कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग, आईपीएल रिटेंशन से जुड़े डिटेल्स देखें

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...