Skip to main content

ताजा खबर

Social Media Trends: जाने 20 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Social Media Trends: जाने 20 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

IND vz NZ (Photo Source: Getty Images)

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। मेहमान टीम ने 107 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 27.4 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने भारत पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कई रिकॉर्ड बनाए। बेंगलुरु में ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड ने इस सदी में भारत में भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत दर्ज की है। इससे पहले आखिरी बार कीवी टीम ने 1988 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को हराया था।

न्यूजीलैंड की जीत के बाद रॉबिन उथप्पा ने कीवी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 1988 के बाद भारत में पहली टेस्ट जीत के लिए न्यूजीलैंड को बधाई! उस पहली पारी के बाद यह हमेशा कठिन होने वाला था, और पूरे खेल में खुद को आगे रखने का श्रेय ब्लैककैप को जाता है।

वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक शानदार खिलाड़ी और छोटे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं , उनके लिए एक महान दिन और सुखी जीवन की कामना करता हूं।

इसके अलावा अन्य दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया के जरिए सहवाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...