Skip to main content

ताजा खबर

Smriti Mandhana: आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़ा मिताली राज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Smriti Mandhana: आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़ा मिताली राज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Smriti Mandhana (Photo Source: Getty Images)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्वीन कही जाने वाली स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 41 रनों की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ उन्होंने ना सिर्फ टीम की जीत की तरफ बढ़ाया बल्कि उन्होंने इतिहास भी रचा। आयरलैंड के खिलाफ यह ताबड़तोड़ पारी खेल स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में 4000 रन का आंकड़ा छुआ।

मंधाना सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाली नंबर-1 भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़ा है। 14 साल पहले 2011 में मिताली राज वनडे क्रिकेट में 4000 रनों के आंकड़े को छूने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं थी।

यह भी पढ़े:- आयरलैंड के खिलाफ स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

Smriti Mandhana ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में रचा इतिहास

वहीं 10 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ 239 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मंधाना ने 29 गेंदों पर चार चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद उनके वनडे क्रिकेट में 95 पारियों में 4000 रनों का आंकड़ा पूरा किया। वह सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर और दुनिया की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

वहीं अगर ओवरऑल महिला क्रिकेट की बात करें तो, सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 86 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं लिस्ट में दूसरे पायदान पर उन्हीं की देश की साथी खिलाड़ी मेग लैनिंग हैं जिन्होंने 89 पारियों में 4000 रन का आंकड़ा छुआ था।

प्लेयर टीम मैच रन 4000 रन तक पहुंचने के लिए ली गईं पारियां
बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 118 4844 86
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 103 4602 89
स्मृति मंधाना भारत 95 4001 95
लौरा वोल्वार्ड्ट दक्षिण अफ्रीका 101 4303 96
करेन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया 141 4814 103
सुजी बेट्स न्यूजीलैंड 168 5838 105
स्टैफनी टेलर वेस्टइंडीज 160 5691 107
टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड 124 4204 110
मिताली राज भारत 232 7805 112
“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...

SA vs NZ, 1st Semifinal: फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोकी सेंचुरी! जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

SA vs NZ, 1st Semifinal: Finn Allen named player of the match (image via JioHotstar) फिन एलन ने बुधवार को कोलकाता में टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में सिर्फ...

T20 WC 2026: ‘उनसे ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है’ – हैरी ब्रूक ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जोस बटलर के फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी

T20 WC 2026: England Captain Harry Brook breaks silence on Jos Buttler’s form (image via getty) इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने सीनियर बैट्समैन जोस बटलर का साथ दिया है, भले...

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह 

New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली...