Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2025: आईपीएल ऑक्शन से पहले पृथ्वी शाॅ ने ठोका तूफानी अर्धशतक 

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter/X)
Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले तूफानी अर्धशतक लगाकर फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

शाॅ ने यह हाफ सेंचुरी जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जड़ी। पृथ्वी ने 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 गेंदों में 66 रनों की कमाल की अर्धशतक पारी खेली। तो वहीं, उन्होंने अपना अर्धशतक महज 23 गेंदों में पूरा किया।

कोलकाता में घरेलू टी20 टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में हैदराबाद ने महाराष्ट्र के सामने 192 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा। शॉ ने पूरे इरादे के साथ मैदान में कदम रखा और पहले ही ओवर से हैदराबाद के उस गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं जिसमें बड़े नाम शामिल नहीं थे। उन्होंने ज्यादातर शाॅट सामने की ओर ‘वी’ पोजीशन में खेले, जो उनके शानदार स्ट्रोक प्ले को साबित करने के लिए काफी था।

महाराष्ट्र की कमान संभाल रहे हैं शाॅ

यह एक बेहतरीन कप्तानी पारी थी, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। बता दें कि शाॅ इस समय रुतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में महाराष्ट्र टीम की कमान संभाल रहे हैं, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या आगामी आईपीएल ऑक्शन में शाॅ को कोई खरीददार मिलता है या नहीं? हालांकि, पिछले साल 75 लाख के बेस प्राइस वाले इस सलामी बल्लेबाज को कोई भी खरीददार नहीं मिला था।

खेले गए 79 आईपीएल मैचों में शाॅ ने 23.95 की औसत व 147.47 के स्ट्राइक रेट से कुल 1892 रन बनाए थे। शाॅ आखिरी बार साल 2023 में भारतीय टीम के लिए आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद से अब तक उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई है।

আরো ताजा खबर

10 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात...

RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs GT: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए, शनिवार (9 मई) को जयपुर में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले...

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए...

IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय...