Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024-25: LSG टीम में शामिल होने के बाद उत्तराखंड के युवराज चौधरी ने सिक्किम के खिलाफ किया धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन

Yuvraj Chaudhary (Pic Source-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के बेहतरीन मुकाबले में उत्तराखंड के युवा ऑलराउंडर युवराज चौधरी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि, युवराज चौधरी ने सिक्किम के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके।

युवराज चौधरी की इसी गेंदबाजी की वजह से सिक्किम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 86 रन ही बना पाया। सिक्किम की ओर से अंकुर मलिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने इस मैच में 38* रनों का योगदान दिया। अंकुर मलिक के अलावा पार्थ पालावत ने 14 रन बनाए, जबकि प्रणेश छेत्री ने 11 रनों का योगदान दिया।

उत्तराखंड की ओर से युवराज चौधरी के अलावा स्वप्निल सिंह और स्पर्श जोशी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। उत्तराखंड ने सिक्किम के खिलाफ मिले लक्ष्य को दो विकेट खोकर महज 7.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। युवराज चौधरी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61* रन बनाए।

उत्तराखंड ने महत्वपूर्ण मैच किया अपने नाम

उत्तराखंड की ओर से अखिल रावत बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अवनीश सुधा ने सिर्फ एक रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने 12* रनों की पारी खेली।

अब बेहतरीन ऑलराउंडर युवराज चौधरी को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ ने ऋषभ पंत के अलावा डेविड मिलर, मिचेल मार्श और शमार जोसेफ को भी अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

लखनऊ टीम का बल्लेबाजी लाइनअप आगामी सीजन के लिए काफी मजबूत दिख रहा है। टीम चाहेगे कि आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करें और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें।

 

আরো ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट के इन 3 दिग्गजों की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर, जल्द आएंगी दमदार बायोपिक

Siddhant chaturvedi and yuvraj singh (Image Credit- Twitter X) भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है। वहीं, बॉलीवुड भी देश के सबसे बड़े मनोरंजन माध्यमों...

ENG vs IND: चौथे टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर...

ENG W vs IND W 2026: इंग्लैंड बनाम भारत एकमात्र टेस्ट मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व अन्य जरूरी डिटेल्स 

ENG W vs IND W (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 10 जुलाई, शुक्रवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान...

शापूर जादरान को काबुल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया कंधा

Shapoor Zadran final tribute (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को गुरुवार को काबुल के मरंजन हिल कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक...