Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024-25: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की वजह से बड़ौदा ने रोमांचक मैच में तमिलनाडु के खिलाफ जीत दर्ज की

Hardik Pandya (Pic Source-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में तमिलनाडु की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनकी विस्फोटक पारी की वजह से बड़ौदा ने तमिलनाडु को तीन विकेट से हराया।

बता दें कि, तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 221 रन बनाए। टीम की ओर से नारायण जगदीशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। नारायण जगदीशन के अलावा कप्तान शाहरुख खान ने 39 रन बनाए जबकि विजय शंकर ने 44* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सलामी बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत ने 25 रनों की पारी खेली। भूपति कुमार ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए। एम मोहम्मद ने 15 रन बनाए जबकि ऋतिक ईश्वरण ने 10 रनों का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से लुक मेरीवाला ने तीन विकेट झटके जबकि कप्तान क्रुणाल पांड्या और निनाद राठवा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बड़ौदा ने तमिलनाडु के खिलाफ धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और विकेटकीपर बल्लेबाज मितेश पटेल 18 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भानु पनिया ने 42 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि निनाद राठवा ने 29 रनों का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान तमिलनाडु के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

Victory for Baroda! 👏

What a finish 🔥

A last-ball 4⃣ from Atit Sheth seals the win!

Hardik Pandya lit up Indore with 69-run blitz as Baroda chased down 222 against Tamil Nadu 🙌

The celebrations say it all 🥳

Scorecard ▶️ https://t.co/DDt2Ar20h9#SMAT | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/A6tr6uDazl

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 27, 2024

कप्तान क्रुणाल पांड्या बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। बता दें कि, बड़ौदा को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी। टीम की ओर से अंतिम गेंद पर अतीत सेठ ने चौका जड़ बड़ौदा को जीत दिलाई। तमिलनाडु की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके जबकि आर साई किशोर ने दो विकेट अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...