Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024-25: तीन खिलाड़ी जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए जीत लिया तमाम फैंस का दिल

SMAT 2024-25: तीन खिलाड़ी जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए जीत लिया तमाम फैंस का दिल

Ajinkya Rahane (Pic SOurce-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराया। इस पूरे टूर्नामेंट में मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए। मुंबई ने इस लक्ष्य को 18 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया। इस पूरी टूर्नामेंट में ऐसे कई धाकड़ खिलाड़ी थे जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को देख तमाम फैंस काफी खुश थे। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन बड़े Takeaway जो हमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के खत्म होने के बाद नजर आई।

1- टी20 बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी में शानदार बदलाव

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 8 पारी में 58 के ऊपर के औसत और 164.56 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए।

आईपीएल 2025 की नीलामी में इस धाकड़ खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 सीजन में अजिंक्य रहाणे ने 46 चौके और 19 छक्के जड़े थे।

2- रजत पाटीदार ने दिखाया जबरदस्त प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने भी इस टूर्नामेंट में विस्फोटक बल्लेबाजी की। रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 पारी में 61.14 के औसत और 186.09 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए हैं।

इस सीजन उन्होंने पांच अर्धशतक जड़े। मुंबई के खिलाफ फाइनल में भी रजत पाटीदार का बल्ला जमकर बोला और मध्य प्रदेश के कप्तान ने 81* रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि रजत अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस आक्रामक बल्लेबाज को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। यही नहीं उन्हें आगामी सीजन में आरसीबी की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है।

3- सूर्यांश शेगड़े ने बनाया तमाम लोगों को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना

मुंबई के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेगड़े ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 9 पारी में 43.67 के औसत और 251.92 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए। बता दें कि, इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ी ने 7 चौके और 13 छक्के जड़े।

सूर्यांश को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। सूर्यांश काफी युवा खिलाड़ी हैं और आईपीएल के आगामी सीजन में भी उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...