Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024: रजत पाटीदार की फाइनल में मुंबई के खिलाफ पारी को देख RCB फैंस हुए उत्साहित, सोशल मीडिया पर जमकर की मध्य प्रदेश के कप्तान की प्रशंसा

SMAT 2024: रजत पाटीदार की फाइनल में मुंबई के खिलाफ पारी को देख RCB फैंस हुए उत्साहित, सोशल मीडिया पर जमकर की मध्य प्रदेश के कप्तान की प्रशंसा

Rajat Patidar (Pic Source-X)

इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं।

मध्य प्रदेश की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी और टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान मुंबई के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

इस मैच में मध्य प्रदेश की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने दो ओवर के भीतर ही 6 रन पर अपने दो विकेट खो दिए थे यही नहीं हरप्रीत सिंह भी 15 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि शुभभ्रांशु सेनापति ने सिर्फ 23 रन बनाए। 54 रन पर चार विकेट गिरने के बाद रजत पाटीदार ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। रजत पाटीदार के लिए सबसे खराब बात यह थी कि उन्हें दूसरे छोर से बिल्कुल भी मदद नहीं मिली।

मध्य प्रदेश की ओर से अर्पित गौड़ तीन रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि हर्ष गवली ने सिर्फ दो रन बनाए। वेंकटेश अय्यर भी 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए जबकि राहुल बाथम ने 19 रन बनाए।

मुंबई को फाइनल जीतने के लिए 175 रन की जरूरत है

मुंबई को अगर इस फाइनल मैच को अपने नाम करना है तो उन्हें 20 ओवर में 175 रन बनाने होंगे। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। हालांकि मध्य प्रदेश की गेंदबाजी भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में दमदार रही है।

रजत पाटीदार की इस पारी को देख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस भी काफी खुश है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 भी बहुत जल्द शुरू होने वाला है। रजत पाटीदार की इस पारी की तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की है।

रजत पाटीदार की बल्लेबाजी को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष:

 

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...