Skip to main content

ताजा खबर

SMAT फाइनल में हुआ जबरदस्त ड्रामा, रजत पाटीदार हुए गुस्से से आग बबूला, अंपायर को बदलना पड़ा फैसला

SMAT फाइनल में हुआ जबरदस्त ड्रामा, रजत पाटीदार हुए गुस्से से आग बबूला, अंपायर को बदलना पड़ा फैसला

Rajat Patidar (Photo Source: X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 का फाइनल 15 दिसंबर को मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने ध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुंबई ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मध्य प्रदेश ने थोड़ी मुश्किल पिच पर कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 81 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट 174 रन का स्कोर खड़ा किया। फाइनल में मध्यप्रदेश की पारी के दौरान कप्तान रजत पाटीदार थर्ड अंपायर के एक फैसले से नाखुश दिखे और क्रीज से हटने से मना कर दिया। उन्होंने अंपायर के फैसले का विरोध किया।

पारी के आखिरी ओवर में हुआ जबरदस्त ड्रामा

यह घटना मध्य प्रदेश की पारी की आखिरी गेंद पर हुई। रजत पाटीदार क्रीज पर थे। शार्दुल ठाकुर ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली। बल्लेबाज ऑफ स्टंप से बाहर चले गए। मैदानी अंपायर ने उसे वाइड करार दिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे लीगल डिलीवरी करार दिया। इस दौरान रजत थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए और उन्होंने मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया।

हालांकि मध्यप्रदेश के कप्तान ने ऑन फील्ड अंपायर से देखने के लिए कहा कि गेंद कहां पिच हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश के कप्तान ने स्क्वायर लेग अंपायर से बात की और तीसरे अंपायर को अपना निर्णय दोबारा लेने के लिए बाध्य होना पड़ा। क्योंकि गेंद मार्कर के बाहर पिच हुई थी, इस वजह से रजत पाटीदार के अपने जगह से हटने के बाद भी उसे वाइड ही होना चाहिए।

अंपायर ने भी अपने गलत फैसले के लिए माफी मांगी। थर्ड अम्पायर अनंथापद्मनाभन ने ऑन-एयर कहा, “बहुत खेद है, गेंद पॉपिंग क्रीज के बाहर पिच हुई थी। मैंने यह नहीं देखा।” तीसरे अम्पायर अनंथापद्मनाभन ने ऑन-एयर कहा, “बहुत खेद है, गेंद पॉपिंग क्रीज के बाहर पिच हुई थी। मैंने यह नहीं देखा।” फैसला बदलने पर मध्यप्रदेश को एक और गेंद मिली। मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने इस पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने 40 गेंद में 6 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...