Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024 में हुई सूर्यकुमार यादव की एंट्री, बचे हुए टूर्नामेंट में मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर

Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के बचे हुए मुकाबलों में मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। व्यक्तिगत कारण की वजह से सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती लीग मुकाबलों को मिस किया था, हालांकि हैदराबाद में सर्विस के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में स्टार खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सूर्यकुमार यादव के बिना अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। हालांकि अब धमाकेदार बल्लेबाज भी इस लाइनअप से जुड़ चुके हैं। रणजी ट्रॉफी के पहले लेग में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ एक ही मैच खेला था। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में सात रन बनाए थे।

TOI के मुताबिक 3 दिसंबर को मुंबई के आगामी मैच में सूर्यकुमार यादव को भी भाग लेते हुए देखा जाएगा। सूर्यकुमार यादव श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने चार मैच की टी20 सीरीज खेली थी। इस 4 मैच की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और तीन पारी में उन्होंने सिर्फ 26 रन बनाए थे।

SMAT 2024 में मुंबई टीम का बल्लेबाजी लाइनअप हुआ और भी मजबूत

भले ही सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हो लेकिन उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है। उनके आने से मुंबई टीम को और भी मजबूती मिल गई है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 की अंक तालिका में मुंबई टीम ग्रुप E में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सर्विस के खिलाफ आगामी मैच को मुंबई टीम को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

‘मयंक यादव या किसी स्पिनर को मिल सकती है जगह’ – न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I को लेकर अश्विन का बड़ा बयान

Mayank Yadav (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।...

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...