Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024: मणिपुर के खिलाफ दिल्ली के सभी खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, बनाया अनोखा और खास रिकाॅर्ड 

Delhi vs Manipur (Image Credit- Twitter X)

SMAT 2024: भारत के जारी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में एक अजीब घटना देखने को मिली है। बता दें कि दिल्ली बनाम मणिपुर मैच में दिल्ली के सभी 11 खिलाड़ी गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। यह टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब किसी टीम के सभी 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की है।

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का यह मैच खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में दिल्ली क्रिकेट टीम के सभी 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी कर एक खास और ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।

Delhi makes history in the Syed Mushtaq Ali T20 by utilizing 11 bowling options in a single match against Manipur.😅🔥

Captain Ayush Badoni 👏😂🫡 pic.twitter.com/5MJAGAoHCy

— Varun Giri (@Varungiri0) November 29, 2024

दिल्ली बनाम मणिपुर मैच का हाल

मुंबई में ग्रुप सी में खेले जा रहे इस मैच के बारे में बताएं तो मणिपुर ने दिल्ली के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, इसके बाद दिल्ली की कमाल की गेंदबाजी के चलते मणिपुर निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 120 रन ही बना पाई।

मणिपुर के लिए ओपनर Ulenyai Khwairakpam ने 19 रनों की पारी खेली, तो कप्तान रेक्स सिंह ने 23, विकेटकीपर अहमद शाह ने 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं मैच में दिल्ली के सभी 11 खिलाड़ी गेंदबाजी करते हुए नजर आए। दिल्ली के लिए हर्ष त्यागी और दिग्वेश राठी ने 2-2 विकेट हासिल किए, तो आयुष सिंह, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद दिल्ली ने मणिपुर से मिले 121 रनों के टारगेट को 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए यश ढुल ने 59* रनों की मैच विनिंग पारी खेली, तो मयंक रावत ने 18 और आर्यन राणा ने 13 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में मणिपुर के लिए Bishworjit Konthoujam ने 2 और रेक्स राजकुमार, Pheiroijam Jotin, अजय लमभम सिंह और जाॅनसन सिंह को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W 2026: इंग्लैंड बनाम भारत एकमात्र टेस्ट मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व अन्य जरूरी डिटेल्स 

ENG W vs IND W (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 10 जुलाई, शुक्रवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान...

शापूर जादरान को काबुल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया कंधा

Shapoor Zadran final tribute (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को गुरुवार को काबुल के मरंजन हिल कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक...

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज!

Litton Das (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज...

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, सचिन ने खास अंदाज में दी बधाई

Sachin Tendulkar Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे समय के साथी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी हॉल...