Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024: पंजाब को 4 गेंद में चाहिए थे 24 रन, फिर हरप्रीत बरार ने क्लास दिखाते हुए मैच को करवाया टाई

Harpreet Brar (Photo Source: X/Twitter)

SMAT 2024: जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में दिन प्रतिदिन भारतीय खिलाड़ियों द्वारा कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हर एक दिन खिलाड़ी कोई ना कोई रिकाॅर्ड अपने नाम कर रहा है, तो कुछ खिलाड़ी एक ओवर में किए गए अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

तो वहीं अब कुछ ऐसा ही कारनामा पंजाब के लिए घरेलू और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर हरप्रीत बरार ने, मिजोरम के खिलाफ एक मैच में कर दिखाया है। बता दें कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में ग्रुप ए का एक मैच पंजाब और मिजोरम के बीच खेला गया।

मिजोरम से मिले 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए, पंजाब को आखिरी चार गेंदों पर जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी, और इस दौरान स्ट्राइक पर मौजूद बरप्रीत बरार ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले दो गेंदों पर चौका और छक्का, अगली गेंद वाइड हो गई और इसके बाद बची हुई दो गेंदों पर खिलाड़ी ने दो छक्के लगाकर मैच को टाई पर खत्म किया। इसके बाद पंजाब ने सुपर ओवर में मिजोरम को आसानी से 7 रन से हरा दिया।

PUNJAB NEEDED 24 RUNS IN THE LAST 4 BALLS:

Harpreet Brar, at crease, smashed 4,6,Wd,6,6 & Tie the game.

Punjab won the game in Super Over with Ramandeep 14*(5) – A crazy game in Syed Mushtaq Ali 🤯 pic.twitter.com/lA4LfJCO9d

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 29, 2024

मिजोरम बनाम पंजाब, ग्रुप ए मैच का हाल

राजकोट में खेले गए इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो पंजाब ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 176 रन बनाए। मिजोरम के लिए अग्नी चोपड़ा ने 52, तो मोहित जांगड़ा ने 67 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं जब पंजाब मिजोरम से मिले 177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने भी 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और मैच टाई हो गया। पंजाब के लिए ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 45, तो नमन धीर ने 41 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा अंत में हरप्रीत बरार ने 7 गेंदों में 1 चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी वजह से मैच टाई पर खत्म हुई और उसके बाद टीम को सुपर ओवर में जीत मिली।

আরো ताजा खबर

16 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई...

PAK W vs ZIM W: 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने WT20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Fatima Sana (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज...

IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया 

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी...

LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs CSK: top 10 memes (image via X) मिचेल मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी...