Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024: “चंद्रकांत पंडित हमारे सामने आते हैं तो हम…”, मुंबई की जीत के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

SMAT 2024 चंद्रकांत पंडित हमारे सामने आते हैं तो हम मुंबई की जीत के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer and Chandrakant Pandit (Photo Source: X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराकर मुंबई ने खिताब अपने नाम किया। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 17.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। सूर्यांश शेडगे ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

मैच के बाद मुंबई की जीत को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने कहा कि, जब भी चंद्रकांत पंडित दूसरे साइड में रहते हैं तो मुंबई मैच हार जाती है, लेकिन टीम ने अब इसे बदल दिया है।

हमने आज उस jinx को तोड़ा- श्रेयस अय्यर

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फाइनल जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

“अथर्व (अंकोलेकर) ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने हमारे लिए प्लेटफॉर्म सेट किया। बाद में अन्य गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हम बाएं हाथ और दाएं हाथ के कॉम्बिनेशन को बनाए रखना चाहते थे। मुझे लगता है कि हमने ऐसी मानसिकता बनाई है कि हम वर्तमान में रहने और सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं। हम हमेशा अपनी तरफ से मोमेंटम बनाए रखने की कोशिश करते हैं। हमने आज उस jinx को तोड़ा। जब भी चंदू सर (चंद्रकांत पंडित) हमारे (मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन) सामने आते हैं, तो हम हार जाते हैं। लेकिन आज हमने जीत हासिल की और उस jinx को तोड़ा।”

अजिंक्य रहाणे ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

भारतीय खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 58.62 के औसत, 164.56 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 98 रन है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...