Skip to main content

ताजा खबर

SMAT में चमके सूर्या और दुबे, मुंबई के लिए दोनों ने खेली तूफानी पारी, लगाए 11 छक्के

SMAT में चमके सूर्या और दुबे, मुंबई के लिए दोनों ने खेली तूफानी पारी, लगाए 11 छक्के

Suryakumae Yadav & Shivam Dube (Photo Source: X)

एक तरफ जहां भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, वहीं कुछ खिलाड़ी इस वक्त भारत के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई की टीम मंगलावर 2 दिसंबर को सर्विसेज के खिलाफ लीग मैच खेलने उतरी। इ

इस मुकाबले की बात करें तो इसमें शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से गेंदबाजों पर कहर बरपाया। लंबे समय बाद कॉम्पिटिटिव मैच खेलने उतरे शिवम दुबे ने कमबैक मैच में सात छक्के जड़े, जबकि सूर्या ने भी हमेशा की तरह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर फैंस का मनोरंजन किया।

शिवम दुबे ने 36 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 71 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 का था। सूर्यकुमार यादव ने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े। दुबे और सूर्या ने मिलकर कुल 11 छक्के लगाए। अजिंक्य रहाणे बे इस मैच में 22 रन बनाए और  कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 रनों की पारी खेली।

दलीप ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे शिवम दुबे

मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। आखिरी के कुछ ओवरों में सर्विसेज के गेंदबाजों को सूर्या और शिवम ने मिलकर खूब धुनाई की। ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए ये कमबैक मैच था। वे दलीप ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए। इसी वजह से वे बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए थे। वे फिट होकर वापस लौट आए हैं और यहां अपनी छाप छोड़ी है।

हालांकि फैंस और सेलेक्टर्स अब ये देखना चाहेंगे कि, क्या दुबे इस मैच गेंदबाजी भी करते नजर आएंगे, क्योंकि भारत को दुबे की जरूरत एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर होती है। ऐसे में उनका गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है। शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेले थे और कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन उन्होंने किया था।

আরো ताजा खबर

7 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. 12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व...

SA vs AUS 2026: वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम घोषित, टेम्बा बावुमा कप्तान के रूप में लौटे

SA vs AUS: South Africa Announce 16-Player ODI Squad for Australia Series (image via getty) क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल...

IND vs AFG 2026: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ इस प्रकार हो सकती है अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

T20I Series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने वाली है। सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली...

12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

Kevin Pietersen Joins England White-Ball Setup as Specialist Mentor Ahead of 2027 World Cup (image via getty) एक हाई-प्रोफाइल वापसी में, पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन पुरुषों की व्हाइट बॉल...