Skip to main content

ताजा खबर

SMAT: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए T20 में लगाया संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक

SMAT: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए T20 में लगाया संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक
Abhishek Sharma (Photo Source: X)

T20I में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने T20 इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 24 वर्षीय पंजाब के क्रिकेटर ने राजकोट में मेघालय के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

केवल 29 गेंदों पर 106 रनों की उनकी तूफानी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 365.52 का था और इसमें 11 छक्के और 8 चौके शामिल थे। इस मैच से पहले शर्मा का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में उतना अच्छा नहीं रहा था।इस मैच से पहले उन्होंने छह पारियों में केवल एक अर्धशतक की मदद से 149 रन बनाए थे।

Abhishek Sharma से पहले उर्विल पटेल ने लगाया था सबसे तेज शतक

गुजरात के उर्विल पटेल ने इससे पहले इसी टूर्नामेंट में इंदौर में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस साल के टूर्नामेंट से पहले, यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक बनाया था। मेघालय ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए। पंजाब ने शर्मा की इस तूफानी पारी के दम पर 10 ओवर के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

वहीं, अभिषेक छक्का लगाने के मामले में धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अभिषेक एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक टी-20 सिक्स जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। वह 2024 में अभी तक 38 पारियों में 87 सिक्स उड़ा चुके हैं। सूर्या ने 2022 में 41 टी20 पारियों में 85 छक्के लगाए थे। लिस्ट में तीसरे पायदान पर पंत का नाम है, उन्होंने साल 2018 में 31 पारियों में 66 छक्का लगाया था।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय

87* (38 पारी) – अभिषेक शर्मा (2024)

85 (41 पारी) – सूर्यकुमार यादव (2022)

71 (33 पारी) – सूर्यकुमार यादव (2023)

66 (31 पारी) – ऋषभ पंत (2018)

63 (42 पारी) – श्रेयस अय्यर (2019)

60 (32 पारी) – संजू सैमसन (2024)

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...