

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, इस मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो से गाले के लिए रवाना हो चुकी है। इसको लेकर बीसीसीआई ने एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर चौका जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सहवाग की इस वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव
IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

