Skip to main content

ताजा खबर

SL vs NZ, 2nd Test: Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

SL vs NZ, 2nd Test: Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

SL vs NZ (Photo Source: Getty Images)

SL vs NZ, 2nd Test: Match Preview: श्रीलंका (Sri Lanka) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 26 सितंबर से 30 सितंबर तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान श्रीलंका ने पहले मैच में 63 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पहले टेस्ट में श्रीलंका ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए थे। कामिंडू मेंडिस ने 173 गेंदों में 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 340 पर सिमट गई। टॉम लैथम ने सर्वाधिक 70 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट लिए थे।

दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम 309 रनों पर सिमट गई और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन कीवी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 211 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रभात जयसूर्या ने 30.4 ओवरों में 68 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके थे।


SL vs NZ, 2nd Test: मैच डिटेल्स

मैच वेन्यू तारीख और समय लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स यहाँ देखे
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 26 सितंबर-30 सितंबर, सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार) FanCode (app and website), Sony Sports Network (TV) SL vs NZ, 2nd Test Match Live Score

 


SL vs NZ, 2nd Test: Galle International Stadium पिच रिपोर्ट-

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा मददगार साबित होगी। धीमी पिच के कारण न्यूजीलैंड को एक बार फिर चुनौतियों का सामना करना होगा और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यहां बल्लेबाजी कठिन हो जाएगी। इसलिए, दोनों टीमें पहली पारी का अधिकतम लाभ उठाना चाहेगी।


श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में:

मैच श्रीलंका ने जीते न्यूजीलैंड ने जीते ड्रॉ टाई
39 10 11 11 00

SL vs NZ: दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग11 

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11-

पथुम निसांका, दिमुथ करूणारत्ने, कामिंडू मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, लाहिरू कुमारा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11-

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी (कप्तान), विलियम ओ’रोर्की, एजाज पटेल

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...