Skip to main content

ताजा खबर

SL vs NZ: पहले टी20 मैच की स्ट्रीमिंग डिटेल और वेन्यू के बारे में जाने यहां

NZ vs SL (Pic Source-X)

आज यानी 9 नवंबर से श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह मुकाबले दांबुला के दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि, श्रीलंका ने सितंबर महीने में खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने नाम किया था। टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

हालांकि व्हाइट बॉल सीरीज में टीम के खिलाड़ियों को धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इसी साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट में श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। दोनों ही टीमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। हालांकि इस समय दोनों टीमों का फोकस आगामी टी20 सीरीज पर होगा।

जहां एक तरफ श्रीलंका टीम की कप्तानी चरिथ असलंका करते हुए नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम की कमान मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है। कीवी टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। श्रीलंका टीम की बात की जाए तो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद उन्होंने 6 टी20 खेले हैं। इंडिया के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि मेजबान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की और इसे 2-1 से अपने नाम किया।

मैच डिटेल:

यह मैच 9 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:00 बजे शुरू होगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट सोनी लिव में होगा जबकि इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल फेनकोड ऐप और वेबसाइट है।

पिच रिपोर्ट:

यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में यहां का औसत पहली पारी का स्कोर 168 रन था। इस वेन्यू में टीम चेज करना चाहेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें श्रीलंका ने 9 में जीत दर्ज की है जबकि 13 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं। एक मैच नो रिजल्ट रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 17 जनवरी 2007 को खेला गया था और अंतिम मैच 8 अप्रैल 2023 को।

संभावित प्लेइंग XI:

श्रीलंका:

श्रीलंका टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनका स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी मजबूत है। फिलहाल दांबुला में लगातार बारिश हो रही है और श्रीलंका टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं।

पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असालंका (कप्तान), चामिंदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालगे, महीष तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा

न्यूजीलैंड:

न्यूजीलैंड की टीम काफी अनुभवी है और साथ ही उनके पास युवा खिलाड़ी भी हैं। ग्लेन फिलिप्स, विल यंग और मार्क चैपमैन को बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

टिम रॉबिन्सन, विल यंग, मिचेल हे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फॉक्स, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...