Skip to main content

ताजा खबर

SL vs NZ: टी20 के बाद वनडे सीरीज को भी किया श्रीलंका ने अपने नाम, दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया

Sri Lanka vs New Zealand, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

SL vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 17 नवंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हरा दिया है। मुकाबले को अपने नाम करने के बाद, श्रीलंका ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका को मैच जिताने में विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने मैच में 102 गेंदों में 74* रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच का हाल

मुकाबले के बारे में बात की जाए तो मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड श्रीलंका की शानदार स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 45.1 ओवर में 209 रनों पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम के लिए मार्क चैंपमैन ने 76 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो विकेटकीपर मिच हे ने 49 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, मेजबान श्रीलंका की ओर से खासकर स्पिन गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। महीष तीक्षणा और जैफरी वांडरसे ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा असीथा फर्नाडो को 2 और दुनिथ वेल्लालगे व कप्तान चरित असलंका को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब श्रीलंका न्यूजीलैंड से मिले 210 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो इसने टारगेट को 46 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस (74*) ने एक छोर संभाल कर रखा, तो वहीं उन्हें अंत में जनिथ लियानगे (22), दुनिथ वेल्लालगे (18) और महीष तीक्षणा (27*) से भी अच्छा साथ मिला।

कीवी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ को 1-1 सफलता मिली।

Sri Lanka’s first ODI series win over NZ since 2012
Series Lead 2-0 #Kusalmendis 74* run #SLvsNZ #NZVSSL pic.twitter.com/znhAUSZJLI

— Cric Aassuu (@MohmmadAsif2000) November 17, 2024

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...