Skip to main content

ताजा खबर

SL vs NZ: कामिंडु मेंडिस ने दूसरे टेस्ट में शतक ठोक, कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

Kamindu Mendis (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गाले में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी कामिंडु मेंडिस ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। अपनी इस पारी के दौरान कामिंडु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स खेले।

बता दें, पिछले 8 मैच में यह कामिंडु मेंडिस का पांचवा शतक है। इससे पहले इस युवा खिलाड़ी ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी 114 रन बनाए थे। कामिंडु मेंडिस का प्रदर्शन अभी तक श्रीलंका की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है और उनकी प्रशंसा कई लोगों ने की है।

यही नहीं इस शतक को जड़ते ही मेंडिस ने सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। सर डॉन ब्रैडमैन ने भी अपनी पहली 13 पारी में पांच शतक जड़े थे। हालांकि, सबसे तेज 5 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड एवर्टन वीक्स के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 10 पारियों में ये कारनामा कर दिया था। इतना ही नहीं मेंडिस ने इस मैच के पहले दिन अर्धशतक के साथ एक हैरान कर देने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कामिंडु मेंडिस दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे, जिसने डेब्यू के बाद लगातार 8 टेस्ट मैचों में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली।

KAMINDU MENDIS – A SUPERSTAR IN MAKING…!!!

– 5 Test centuries in just 8 matches. 🤯 pic.twitter.com/cXF8Gbentc

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 27, 2024

कामिंडु मेंडिस और दिनेश चंडीमल के शतक की वजह से श्रीलंका दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में है

कामिंडु मेंडिस के अलावा दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की ओर से दिनेश चंडीमल ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 88 रनों का योगदान दिया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 44 रनों की पारी खेली जबकि Dimuth Karunaratne के 46 रन बनाए। अभी तक इस मुकाबले में श्रीलंका ने अपनी पकड़ बनाई हुई है।

हालांकि न्यूजीलैंड को भी इस मैच में वापसी करनी बेहद जरूरी है। अभी तक न्यूजीलैंड के गेंदबाज इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए हैं और इसी वजह से श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है। खेल का पहला दिन भी मेजबान के नाम रहा था और अभी तक भी श्रीलंका ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...