Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND Playing XI 1st T20: सूर्यकुमार यादव किसे देंगे मौका और किसको करेंगे बाहर? जानिए यहां

SL vs IND Playing XI 1st T20: सूर्यकुमार यादव किसे देंगे मौका और किसको करेंगे बाहर? जानिए यहां

SL vs IND Match Prediction (Source X)

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच कल (27 जुलाई) को पल्लीकल में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने जा रही है। ऐसे में सभी के मन एक ही सवाल है कि सूर्या अपनी कप्तानी के पहले टी20 मुकाबले में किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे।

टीम में कई नए खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में पहले टी-20 मैच में सभी कॉम्बिनेशन का चयन करना सूर्यकुमार यादव के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। आइए समझते हैं कैसी होगी पहले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन। इस मैच में किन 11 प्लेयर्स को जगह मिलेगी और कौन बाहर बैठेगा आइए जानते हैं।

SL vs IND Playing XI 1st T20: पहले टी-20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार को बल्लेबाजों का चयन करने में उतना दिक्कत नहीं होगा। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल निश्चित रूप से पारी का आगाज करेंगे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं । चौथे नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी में जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, सूर्या के सामने रियान पराग और रिंकू सिंह के चुनाव में मुश्किल हो सकती है।

रिंकू सिंह लगातार टी20 क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं। वहीं रियान पराग जिम्बाब्वे दौरे पर मिले मौके को  भुना पाए थे। रियान के साथ एक फेवर यह है कि वह बॉलिंग भी करते हैं। वहीं फील्डिंग में रियान और रिंकू दोनों बराबर है।  वहीं मध्यक्रम की बात करें तो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का खेलना तय है। वहीं शिवम दुबे को लेकर सोच विचार जरूर किया जाएगा। रविंद्र जडेजा के नहीं होने से अब अक्सर पटेल स्पिन ऑलराउंडर के तौर दिखेंगे।

इसके अलावा स्पिनर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद में से अर्शदीप और सिराज का लगभग खेलना तय है जबकि खलील को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं हार्दिक और शिवम दुबे के साथ दो और तेज गेंदबाजी का विकल्प भी टीम इंडिया के पास है।

पहले टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह/रियान पराग, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...