

15 अगस्त, 2026 से भारत का श्रीलंका दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं, अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के क्रिकेट शेड्यूल में बदलाव हो गया है।
बता दें कि मुख्य टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए, श्रीलंका की लोकल 11 से एक चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने वाली थी। पहले यह मैच चार का दिन का था, लेकिन अब यह तीन दिन का होगा। यह प्रैक्टिस वाॅर्मअप मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में खेला जाएगा, जो दूसरे टेस्ट के वेन्यू एसएससी स्टेडियम के पास स्थित है। इसके बाद टीम इंडिया मुख्य दौरे के लिए 4 अगस्त को कोलंबो के लिए रवाना होगी।
गौरतलब है कि श्रीलंका दौरे के साथ ही बीसीसीआई ने इस चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच के बारे में भी जानकारी दी थी। हालांकि, किन कारणों की वजह से इस प्रैक्टिस मैच का एक दिन कम गया है, अभी सामने नहीं आया है। लेकिन बीसीसीआई सोर्स व सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने इस बदलाव की पुष्टि की है।
दूसरी ओर, श्रीलंका के खिलाफ होने वाले ये दो टेस्ट मैच भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की फाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। देखने लायक बात होगी कि इन दो मुकाबलों में गिल एंड कंपनी कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन
श्रीलंका बनाम भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल
पहला टेस्ट, शनिवार, 15 अगस्त से बुधवार, 19 अगस्त2026 तक – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
दूसरा टेस्ट, रविवार, 23 अगस्त से गुरूवार, 27 अगस्त 2026 तक – सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

