Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, इस मुकाबले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज व कमेंटेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को खिलाने की वकालत की है।

गौरतलब है कि सरफराज को इंजरी की वजह से श्रीलंका दौरे से बाहर हुए साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है। तो वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि बीते समय में जैसा विश्वास ध्रुव जुरेल में दिखाया गया है, वैसा ही विश्वास अब सरफराज में दिखाने की जरूरत है।

Sarfaraz Khan को लेकर कैफ का बड़ा बयान

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गाले में शुरू होने वाले मुकाबले से पहले मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “अगर वे उन खिलाड़ियों को ही सपोर्ट करने का ट्रेंड अपनाते हैं जो पहले से टीम के लिए खेल रहे हैं, तो वे शायद कहें, ‘जुरेल पहले से ही हमारे साथ हैं। उन्होंने लगातार अच्छा स्कोर नहीं किया है, लेकिन हम उन्हें सपोर्ट करेंगे क्योंकि वे पहले से ही टीम का हिस्सा रहे हैं। अगर यही सोच रही, तो सरफराज को इंतजार करना होगा। लेकिन, अगर आप मुझसे पूछें कि बेस्ट XI क्या है, तो सरफराज का नाम मेरी बेस्ट XI में आता है क्योंकि उनमें नंबर 5 या नंबर 6 पर स्पिन खेलने की काबिलियत है। स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है।”

कैफ ने आगे कहा- “उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं। जब खेल चौथे या पांचवें दिन तक पहुंचता है, तो बैटिंग करना मुश्किल हो जाता है, और ऐसे में सरफराज खान जैसा खिलाड़ी बहुत काम आ सकता है। उनके जैसे खिलाड़ी फील्ड के हिसाब से खेलने में माहिर होते हैं। उन्हें पता है कि स्वीप और रिवर्स स्वीप का असरदार तरीके से इस्तेमाल कैसे करना है। वे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट मार सकते हैं, बैक फुट पर अच्छा खेलते हैं और स्पिन के खिलाफ आक्रामक बैटिंग करते हैं।”

खैर, अब देखने लायक बात होगी क्या सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं?

ये भी पढ़ें – SL vs IND 2026: 3 कारण जिनसे श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारत को हरा सकता है

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

Shan Masood Resumes Batting Practice Ahead of England Test Series (image via X) Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में...

Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X) Hardik Pandya Gujarat Titans: खबरों के मुताबिक, स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन से पहले...

SL vs IND 2026: 3 कारण जिनसे श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारत को हरा सकता है

Srilanka Test Team (Image Credit- Twitter X) SL vs IND 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। दो मैचों की...