Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 1st T20: संजू सैमसन समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Sanju samson and Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

SL vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। यहां पर वह 3 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत आज 27 जुलाई, शनिवार को पल्लेकेले में होने वाले पहले टी20 मैच से हो गई है।

मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करनी होगी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में संजू सैमसन समेत चार और भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि इन खिलाड़ियों को आखिरी क्यों श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जगह नहीं मिली है?

इस वजह से नहीं खेल रहे संजू समेत ये खिलाड़ी

बता दें कि टाॅस के समय भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- यह पिच अच्छी दिख रही है और पहले बल्लेबाजी करना ठीक है। क्रिकेट का ब्रांड वही रहेगा, मेरा और उनका (गंभीर) इतने सालों से जो रिश्ता है वह खास है। आज के मैच में शिवम दुबे, संजू सैमसन, खलील अहमद और वाॅशिंगटन सुंदर चार ऐसे खिलाड़ी है, जो नहीं खेलेंगे। वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास है, और आज हम जीरो से शुरुआत करेंगे, जोकि हमारे लिए नई चुनौती है।

सूर्या के दिए बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं, इन संजू सैमसन और बाकी खिलाड़ियों को खराब फाॅर्म की वजह से नहीं, बल्कि मैनेजमेंट ने इन खिलाड़ियों की जगह बाकी खिलाड़ियों पर ज्यादा विश्वास दिखाया है। इस वजह से ये खिलाड़ी आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महीष तीक्षना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...