Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 1st ODI: जाने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ऋषभ पंत और रियान पराग?

SL vs IND 1st ODI जाने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ऋषभ पंत और रियान पराग

Riyan parag and rishabh pant (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 2 अगस्त, शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मेजबान टीम के इस फैसले के बाद भारतीय टीम मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी। साथ ही इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी, तो वहीं कुछ ऐसा ही प्रदर्शन टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी करना चाहेगी।

हालांकि, वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अनुभवी विकेटकीपर ऋषभ पंत और रियान पराग को, टी20 सीरीज में प्रदर्शन करने के बावजूद भी खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इस वजह से नहीं खेले पंत और पराग

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत और रियान पराग के ना खेलने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस के समय कहा- हमने यहां पर बहुत सारा क्रिकेट खेला है और परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। हमारा वर्ल्ड कप अच्छा गया है और टीम में एक अच्छा बैलेंस है। वनडे टीम में मेरी वापसी के बाद विराट, केएल, श्रेयस और कुलदीप की वापसी हुई है। इसके अलावा वाॅशिंगटन सुंदर भी मैच खेल रहे हैं।

रोहित द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऋषभ पंत और रियान पराग खराब फाॅर्म की वजह से नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट के फैसले की वजह से नहीं खेल रहे हैं। मैनेजमेंट ने पंत की जगह राहुल और पराग की जगह सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत (IND):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (SL):

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...