Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंकाई टीम को लगा तीसरा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ अस्पताल में भर्ती

SL vs IND सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंकाई टीम को लगा तीसरा झटका ये तेज गेंदबाज हुआ अस्पताल में भर्ती

SriLanka Team (Photo Source: X)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंकाई टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। श्रीलंका टीम के तीन-तीन प्लेयर्स चोट और खराब तबियत की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। पिछले 72 घंटों में टीम एक दो नहीं बल्कि स्क्वॉड में तीन-तीन बदलाव कर चुकी है।

ताजा बदलाव तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो के रूप में हुआ है, जो छाती में हुए इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनकी जगह श्रीलंका क्रिकेट ने रमेश मेंडिस को बतौर स्टेंडबाय खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल किया है। इससे पहले दुष्मंता चमीरा इंफेक्शन और नुवान तुषारा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। तीन-तीन खिलाड़ियों का बाहर होना श्रीलंकाई टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार 26 जुलाई की रात बिनुरा फर्नांडो के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। एसएलसी ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘बिनुरा फर्नांडो को छाती में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रमेश मेंडिस को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।’

पिछले 72 घंटों में श्रीलंकाई स्क्वॉड में ये तीसरा बदलाव हुआ है। इससे पहले ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण के चलते दुष्मंथा चमीरा टी20 सीरीज से बहार हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया था।वहीं नुवान तुषारा को प्रैक्टिस सेशन में फील्डिंग करते हुए अंगूठे में चोट लगी थी। मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर पाए जाने के बाद उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह दिलशान मधुशंका को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

श्रीलंका का स्‍क्वॉड

दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो (रमेश मेंडिस, स्टैंडबाय खिलाड़ी), असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश तीक्षाना, दुनिथ वेलालगे

আরো ताजा खबर

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...