Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: संजू या पंत, पहले टी-20 में किसे मिलेगा मौका? क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, जानिए यहां

SL vs IND संजू या पंत पहले टी-20 में किसे मिलेगा मौका क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI जानिए यहां

SL vs IND Match Prediction (Source X)

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच कल (27 जुलाई) को पल्लीकल में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने जा रही है। ऐसे में सभी के मन एक ही सवाल है कि सूर्या अपनी कप्तानी के पहले टी20 मुकाबले में किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे।

टीम में कई नए खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में पहले टी-20 मैच में सभी कॉम्बिनेशन का चयन करना सूर्यकुमार यादव के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। आइए समझते हैं कैसी होगी पहले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन। इस मैच में किन 11 प्लेयर्स को जगह मिलेगी और कौन बाहर बैठेगा आइए जानते हैं।

SL vs IND Playing XI 1st T20: पहले टी-20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार को बल्लेबाजों का चयन करने में उतना दिक्कत नहीं होगा। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल निश्चित रूप से पारी का आगाज करेंगे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं । चौथे नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी में जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, सूर्या के सामने रियान पराग और रिंकू सिंह के चुनाव में मुश्किल हो सकती है।

रिंकू सिंह लगातार टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं रियान पराग जिम्बाब्वे दौरे पर मिले मौके को  भुना पाए थे। रियान के साथ एक अच्छी बात ये है कि वह बॉलिंग भी करते हैं। वहीं फील्डिंग में रियान और रिंकू दोनों बराबर है।  वहीं मध्यक्रम की बात करें तो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का खेलना तय है। वहीं शिवम दुबे को लेकर सोच विचार जरूर किया जाएगा। रविंद्र जडेजा के नहीं होने से अब अक्सर पटेल स्पिन ऑलराउंडर के तौर दिखेंगे।

इसके अलावा स्पिनर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद में से अर्शदीप और सिराज का लगभग खेलना तय है जबकि खलील को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं हार्दिक और शिवम दुबे के साथ दो और तेज गेंदबाजी का विकल्प भी टीम इंडिया के पास है।

पहले टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह/रियान पराग, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर

ZIM vs IND, 3rd T20I: india opted to bat first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार, 26 जुलाई को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20आई मैच में...

SM Trends: 26 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20आई सीरीज के दौरान हरारे में भारत के युवा तेज गेंदबाजों...

रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर साधा निशाना

Kris Srikkanth Slams Team Management Over Ravindra Jadeja’s Omission (image via X) बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हाल की वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को...

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...