Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा दोहरा झटका, दो तेज गेंदबाज हुए चोट की वजह से बाहर

SriLanka Team (Photo Source: X)

भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को दो-दो झटके लगे हैं। टीम के दो तेज गेंदबाज आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका – पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये बात सामने आई है कि पथिराना को कंधे में दर्द की शिकायत है, वहीं मदुशंका की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है।

बता दें, श्रीलंका की टीम में दुष्मंथा चमीरा भी नहीं हैं, जो बीमारी के कारण बाहर हैं। वहीं नुवान तुषारा भी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। फिलहाल श्रीलंका ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया है, जिसकी पुष्टि टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से की है।

मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका के रिप्लेसमेंट का नहीं हुआ है ऐलान

बिनुरा फर्नांडो भी फ्लू से उबर रहे हैं, जिस वजह से वह भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालंगोडा ने बताया, “मथीशा के कंधे में चोट लग गई है और चूंकि यह वही समस्या है जो पिछले साल विश्व कप के दौरान भी थी, इसलिए उन्होंने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया।”

पाथिराना को पल्लेकेले में भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी और उस मैच में एक भी गेंद फेंकने से पहले ही वह मैदान छोड़कर चले गए थे। पथिराना और मदुशंका दोनों के शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना थी। ऐसे में श्रीलंका के सामने यह बड़ा सवाल है कि इन खिलाड़ियों की जगह किसे टीम में शामिल किया जाए।

टी20 सीरीज में हार के बाद श्रीलंका वनडे सीरीज में जोरदार वापसी करना चाहेगी, लेकिन गेंदबाजी क्रम के कई प्रमुख खिलाड़ियों के नहीं होने से टीम के कॉम्बिनेशन पर काफी असर पड़ेगा। उम्मीद है कि असिथा फर्नांडो तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व करेंगे, जबकि गेंदबाजी में अनुभवी गेंदबाज महेश तीऔर वानिंदु हसरंगा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...