Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा दोहरा झटका, दो तेज गेंदबाज हुए चोट की वजह से बाहर

SriLanka Team (Photo Source: X)

भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को दो-दो झटके लगे हैं। टीम के दो तेज गेंदबाज आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका – पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये बात सामने आई है कि पथिराना को कंधे में दर्द की शिकायत है, वहीं मदुशंका की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है।

बता दें, श्रीलंका की टीम में दुष्मंथा चमीरा भी नहीं हैं, जो बीमारी के कारण बाहर हैं। वहीं नुवान तुषारा भी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। फिलहाल श्रीलंका ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया है, जिसकी पुष्टि टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से की है।

मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका के रिप्लेसमेंट का नहीं हुआ है ऐलान

बिनुरा फर्नांडो भी फ्लू से उबर रहे हैं, जिस वजह से वह भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालंगोडा ने बताया, “मथीशा के कंधे में चोट लग गई है और चूंकि यह वही समस्या है जो पिछले साल विश्व कप के दौरान भी थी, इसलिए उन्होंने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया।”

पाथिराना को पल्लेकेले में भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी और उस मैच में एक भी गेंद फेंकने से पहले ही वह मैदान छोड़कर चले गए थे। पथिराना और मदुशंका दोनों के शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना थी। ऐसे में श्रीलंका के सामने यह बड़ा सवाल है कि इन खिलाड़ियों की जगह किसे टीम में शामिल किया जाए।

टी20 सीरीज में हार के बाद श्रीलंका वनडे सीरीज में जोरदार वापसी करना चाहेगी, लेकिन गेंदबाजी क्रम के कई प्रमुख खिलाड़ियों के नहीं होने से टीम के कॉम्बिनेशन पर काफी असर पड़ेगा। उम्मीद है कि असिथा फर्नांडो तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व करेंगे, जबकि गेंदबाजी में अनुभवी गेंदबाज महेश तीऔर वानिंदु हसरंगा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और ऋषभ पंत की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया की इंजरी मैनेजमेंट प्रणाली की समीक्षा कर सकता है। हाल के महीनों में कई...

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई U19 टीम घोषित, भारतीय मूल के नील पटेल को मिला मौका

Neel Patel picked in Australian U19 men’s squad for impending India tour (image via X) न्यू साउथ वेल्स के युवा खिलाड़ी नील पटेल को भारत के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे के...

“मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा”: अपनी टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन को न चुनने पर अर्शदीप सिंह ने मांगी माफी

Arshdeep Singh apologises to R Ashwin after naming his top five bowlers (image via X) भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने टॉप पांच भारतीय गेंदबाजों की...