Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: रंजन मदुगले 400 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले पहले मैच रेफरी बने

SL vs IND: रंजन मदुगले 400 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले पहले मैच रेफरी बने

Ranjan Madugalle (Pic Source-X)

श्रीलंका के रंजन मदुगले पहले मैच रेफरी बने हैं जिन्होंने 400 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग की है। उन्होंने यह शानदार उपलब्धि इस समय खेले जा रहे श्रीलंका बनाम भारत मैच के दौरान हासिल की। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

बता दें, रंजन मदुगले ने अपने मैच रेफरी के करियर की शुरुआत 1993 में की थी। उन्होंने अपने अंपायरिंग की छाप सिर्फ वनडे में ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी छोड़ी है। रंजन मदुगले ने अभी तक 200 टेस्ट मुकाबलों में अंपायरिंग की है। यह भी अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है। आईसीसी की ओर से श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने इस अविश्वसनीय उपलब्धि जश्न बेहतरीन तरीके से मनाया।

रंजन मदुगले को उनकी यह शानदार उपलब्धि हासिल करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं: Simon Taufel

रेफरी की भूमिका निभाने से पहले रंजन मदुगले ने श्रीलंका की ओर से एक खिलाड़ी के रूप में 21 टेस्ट और 63 वनडे मुकाबलों में भाग लिया है। उनका प्रदर्शन एक खिलाड़ी के रूप में भी हमेशा काफी अच्छा रहा है। Simon Taufel जो खुद एक पूर्व एलीट पैनल अंपायर है उन्होंने रंजन मदुगले को इस शानदार रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक Simon Taufel ने कहा कि, ‘रंजन मदुगले की लंबी उम्र उल्लेखनीय हैं। वह मेरे अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर की शुरुआत और अंत में भी थे। उन्होंने श्रीलंका, आईसीसी और क्रिकेट के खेल की सेवा पूरी निष्ठा के साथ की है। काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने यह बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। उम्मीद है वो आगे आने वाले समय में भी ऐसे कई रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे।’

श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे मैच की बात की जाए तो मेजबान ने इसमें शुरुआत काफी अच्छी की है। तीन मैच की वनडे सीरीज में अभी तक श्रीलंका 1-0 से आगे है। श्रीलंका का प्रदर्शन अभी तक इस वनडे सीरीज में काफी अच्छा रहा है। भारत की बात की जाए तो टीम का बल्लेबाजी डिपार्टमेंट अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अभी तक शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 1 अक्टूबर, 2026 को अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ हैदराबाद पहुंचे। शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतरते...

ODI World Cup 2027: एक नहीं, दो बार भिड़ेंगे भारत-पाक! ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7 में भी आमने-सामने होंगी दोनों टीम्स

India vs Pakistan Locked in for Two Clashes at World Cup 2027 (image via getty) IND vs PAK ODI World Cup 2027: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए एक...

IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026 3rd ODI: match preview (image via getty) 3 अक्टूबर को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलेगी। यह मैच न्यू...

ILT20 Auction: अफगान पेसर फारूकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI एमिरेट्स ने लगाई 380,000 डॉलर की रिकॉर्ड बोली

Fazalhaq Farooqi becomes most expensive player in ILT20 history after $380,000 MI Emirates deal (image via getty) अफगानिस्तान के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने दुबई में...