Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: बाउंड्री लाइन के पास इस बार शुभमन गिल ने दिखाया अपना जौहर, कुसल मेंडिस का पकड़ा करिश्माई कैच

SL vs IND: बाउंड्री लाइन के पास इस बार शुभमन गिल ने दिखाया अपना जौहर, कुसल मेंडिस का पकड़ा करिश्माई कैच

Shubman Gill Catch (Pic Source-X)

श्रीलंका और भारत के बीच इस समय कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

मैच के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बाउंड्री लाइन के पास कुसल मेंडिस का बेहतरीन कैच पकड़ा जिसको देख खुद श्रीलंकाई बल्लेबाज भी दंग रह गए। यह कैच शुभमन गिल ने श्रीलंका की पारी के 49वें ओवर में पकड़ा। कुलदीप यादव की गेंद पर कुसल मेंडिस बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे। गेंद मेंडिस के बल्ले से लगकर लॉन्ग ऑन की ओर जाने लगी।

शुभमन गिल बाउंड्री लाइन के पास ही फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा लेकिन फिर भारतीय खिलाड़ी को लगा कि वो बाउंड्री लाइन के पार जा रहे हैं। उन्होंने तुरंत हवा में गेंद फेंकी और वापस आकर यह कैच काफी अच्छी तरह से पूरा किया।

भारत को मैच जीतने के लिए 249 रनों की जरूरत है

कुसल मेंडिस के कैच का फैसला तीसरे अंपायर के पास भी गया था। वो यह देखना चाहते थे कि क्या गिल ने गेंद को सही तरीके से पकड़ा है या नहीं। ऐसा तो नहीं कि भारतीय खिलाड़ी ने गेंद तब पकड़ी जब उनका पैर बाउंड्री लाइन को पार कर गया था? हालांकि तीसरे अंपायर को भी यह कैच सही लगा और उन्होंने कुसल मेंडिस को आउट करार दिया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन बनाए हैं। टीम की ओर से आविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की पारी खेली थी जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। पथुम निस्संका ने 45 रनों का योगदान दिया है। भारत की ओर से रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट झटके। रियान पराग के अलावा मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। भारत को तीसरा वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रन बनाने होंगे।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने काॅमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा को हराकर जीता गोल्ड मेडल 

Rumesh Pathirage (Image Credit- Twitter X) Glasgow Commonwealth Games 2026: स्काॅलैंड के ग्लासको शहर में जारी काॅमनवेल्थ गेम्स से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें श्रीलंका का...

One-Day Cup: कुलदीप यादव की फिरकी के जाल में फंसे बेन स्टोक्स, यॉर्कशायर के लिए चटकाए 2 विकेट

Kuldeep Yadav dismisses Ben Stokes in One-Day Cup clash against Durham (image via X) 31 जुलाई, शुक्रवार को यॉर्क के क्लिफ्टन पार्क ग्राउंड में खेले गए रोमांचक वन-डे कप ग्रुप...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट में हुए पास

SL vs IND: Jasprit Bumrah clears fitness test ahead of Sri Lanka Tests (image via getty) टीम इंडिया के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है; स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह...

1 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता...